मेरठ में कार हटाने के विवाद में सिपाही और पिता को पीटा, पालतू कुत्ते से कटवाया, मामला दर्ज
मेरठ: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में कार हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही शिवम और उनके पिता सुशील पर पड़ोसी ने न केवल हमला किया, बल्कि उन पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिससे सिपाही घायल हो गया।
विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने सिपाही शिवम और बीच-बचाव करने आए उनके पिता सुशील को बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने सिपाही शिवम को काटकर घायल कर दिया।
सिपाही शिवम ने इस हमले और मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
