मुरादाबाद में 1529 स्थानों पर होगा होलिका दहन, तैयारियां पूरी
मुरादाबाद। रंगों के पर्व होली से पहले जिले में होलिका दहन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और स्थानीय समितियों के अनुसार, सोमवार की रात जिले में कुल 1529 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में होलिका सजाकर तैयार कर दी गई है।
होलिका दहन के अवसर पर लोग पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे। शहर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे बुद्ध विहार, लाजपत नगर, गांधी नगर, कांठ रोड, दीनदयाल नगर, लाइनपार और बुद्ध बाजार सहित कई इलाकों में होलिका दहन के आयोजन होंगे।
बाजारों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। मंडी चौक, अमरोहा गेट, कटरा बाजार, रामगंगा विहार, गंज बाजार और ताड़ीखाना जैसे प्रमुख बाजारों में लोगों ने पूजा सामग्री, लकड़ी और गन्ने की खरीदारी की। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई, जिससे बाजारों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मानसरोवर चौराहे सहित कई स्थानों पर होलिका दहन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क है।
होलिका दहन के साथ ही जिले में होली के पर्व की शुरुआत होगी, जिसके बाद अगले दिन रंगों के साथ लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां