राहुल गांधी का आरोप: हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है

On

 नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के फतेहपुर में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले दलित अफसर ने सुसाइड किया था, मैं वहां गया और आज मैं यहां आया हूं।

क्राइम परिवार ने नहीं किया, मतलब क्राइम इनके खिलाफ किया गया है और देखकर ऐसा लग रहा है कि ये ही अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि परिवार वालों को घर में बंद करके रखा गया है। परिवार वाले डर रहे हैं और ये सिर्फ न्याय मांग रहे हैं। फतेहपुर में हमारे बेटे को और हमारे भाई को मारा गया है। वीडियो बनाकर उसकी हत्या की गई है, हम न्याय मांग रहे हैं और कुछ नहीं कह रहे हैं। इसके बाद भी परिवार वालों को घर में बंद करके रखा गया है।

और पढ़ें लाल किले में हुए विस्फोट के बाद माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर, इसके आधार शिविर कटरा और जम्मू शहर में सुरक्षा बढ़ी

राहुल गांधी ने कहा कि घर के अंदर एक लड़की है जिसको ऑपरेशन करवाना है, वह ऑपरेशन नहीं करवा पा रही है क्योंकि सरकार ने उसको घर के अंदर बंद कर रखा है। आज पूरे देश में दलितों पर अत्याचार, मर्डर और बलात्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि इनको न्याय दीजिए, इनकी रिस्पेक्ट कीजिए और जो अपराधी हैं उन पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई कीजिए और उनकी रक्षा करने की कोशिश मत कीजिए।

और पढ़ें नोएडा में पूर्व मंत्री डीपी यादव और पत्नी समेत 9 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, भूखंड कब्जे का है विवाद

हरिओम वाल्मीकि के परिवार वालों के न मिलने वाली खबर पर राहुल गांधी ने कहा कि आपने देखा, परिवार ने तो मुझसे मीटिंग की, आधा घंटा हम लोगों की बातचीत हुई है। परिवार वालों ने मुझे अपनी समस्या बताई है। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह उनको धमकाया गया, सरकार के लोगों ने उनको धमकाया और उनसे कहा कि राहुल गांधी से नहीं मिलना है। यह आप लोग वीडियो पर कहिए। राहुल गांधी ने कहा कि जब उन लोगों ने कोई गलती नहीं की है तो उनको क्यों परेशान किया जा रहा है? अधिकारी उनको परेशान कर रहे हैं। घर में ही कैद करके रखे हैं, बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। इनके बेटे को मारा गया है। अपराधी दूसरे लोग हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

और पढ़ें  दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाका: अमरोहा के दो लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

मैंने यहां आकर इनसे बातचीत की, इनका जो दर्द है, वो मैंने सुना और हमारी पूरी कोशिश है कि कांग्रेस पार्टी और मैं इनकी मदद कर सकें। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम इस समय सत्ता में नहीं हैं, नहीं तो इनकी और मदद करते। हम जो भी मदद कर सकते हैं, वह करेंगे। जहां भी इस देश में दलितों पर अत्याचार होगा, वहां पर कांग्रेस पीड़ित परिवारों से मिलेगी और जहां भी हम मदद कर सकते हैं, करेंगे। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया