रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

Diwali 20025: मुरादाबाद: दिवाली खुशियों और उत्सव का प्रतीक है, पर हर साल इस त्योहार के दौरान आंखों से जुड़ीं दुर्घटनाओं की संख्या तेज़ी से बढ़ जाती है। देशभर के अस्पतालों में पटाखों और धुएं के कारण आंखों में जलन, संक्रमण और चोटों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ जाती है। सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने लोगों से अपील की है कि वे इस दिवाली अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतें और छोटी सी असावधानी को बड़ी मुसीबत न बनने दें।

डॉ. महिपाल सिंह सचदेव का चेतावनी भरा संदेश

सेंटर फॉर साइट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. महिपाल सिंह सचदेव ने बताया कि दिवाली पर जलाए जाने वाले पटाखे आंखों की चोटों का प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “रॉकेट, अनार और बम जैसे पटाखे जब चेहरे के पास फटते हैं तो वे कॉर्निया को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। उड़ते कण और धुएं से आंखों में जलन, लालिमा और खुजली जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।” बच्चों और आसपास खड़े लोगों के लिए यह खतरा और बढ़ जाता है। कई बार चश्मे का शीशा फटकर आंखों में चला जाता है, जिससे स्थायी दृष्टिहानि का जोखिम रहता है।

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर ये भी पढ़ें  "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

प्रदूषण बना आंखों का नया दुश्मन

पटाखों का असर केवल तुरंत नहीं होता, बल्कि दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आंखों में सूखापन, एलर्जी और कंजंक्टिवाइटिस जैसी बीमारियां भी फैलती हैं। सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी गैसें हवा में सूक्ष्म कणों को बढ़ा देती हैं। डॉ. सचदेव ने बताया कि जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं या हाल ही में आंखों की सर्जरी करवा चुके हैं, वे इस समय अधिक सावधान रहें, क्योंकि उनकी आंखें अत्यधिक संवेदनशील रहती हैं।

मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, मुखिया समेत 5 गिरफ्तार

सुरक्षा सबसे जरूरी

डॉ. सचदेव ने कहा, “पटाखे जलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखना, कॉन्टैक्ट लेंस न पहनना, और धुएं या कणों के संपर्क में आने पर आंखें न रगड़ना - ये कुछ अहम एहतियात हैं जो गंभीर चोटों से बचा सकती हैं।” उन्होंने सलाह दी कि अगर आंखों में जलन महसूस हो, तो तुरंत साफ पानी या सलाइन वॉश से आंखें धोई जानी चाहिए और आवश्यक होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रदूषण से बचाव के लिए एयर प्यूरीफायर का उपयोग और घर के अंदर रहना भी मददगार है।

एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, एक साल पहले हुए थे निलंबित, बिजनेसमैन ने की थी शिकायत ये भी पढ़ें  एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, एक साल पहले हुए थे निलंबित, बिजनेसमैन ने की थी शिकायत

बच्चों के लिए ज्यादा जिम्मेदारी जरूरी

बच्चों के लिए दिवाली एक उत्सव से ज्यादा उत्साह का प्रतीक होती है, लेकिन अक्सर वे लापरवाही का शिकार बन जाते हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बच्चों को केवल हल्के स्पार्कलर ही जलाने दें, वह भी निगरानी में। सूती कपड़े पहनाना और खुले स्थान पर पटाखे जलाना अधिक सुरक्षित रहता है। माता-पिता को बच्चों को दूरी बनाए रखने और सुरक्षा के नियम सिखाने चाहिए ताकि किसी गंभीर हादसे से बचा जा सके।

इको-फ्रेंडली दिवाली और सुरक्षित नज़रों का संदेश

डॉ. सचदेव ने कहा कि “अगर हम इको-फ्रेंडली तरीके से, पारंपरिक दीयों और सजावट के साथ दिवाली मनाएं, तो यह आंखों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि इस साल की दिवाली को "जिम्मेदारी की दिवाली" बनाएं - जहां रोशनी के साथ जागरूकता और सुरक्षा का भी प्रकाश फैले।

सेंटर फॉर साइट की शुभकामनाएं

अस्पताल की ओर से लोगों को संदेश दिया गया है कि आंखें सबसे अनमोल उपहार हैं। एक छोटी सी गलती भविष्य के अंधकार का कारण बन सकती है। इस दिवाली अपने परिवार और बच्चों के साथ जिम्मेदारी से त्योहार मनाएं, पटाखों से दूरी रखें, और अपनी नज़रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Views: 63

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम