भारत-रूस: दोनों पक्षों ने मध्य-पूर्व और पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

On

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए थे। यहां दोनों के बीच 23वीं वार्षिक बैठक हुई। इस मुलाकात का मकसद रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करना था। इस दौरान दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान पर भारत और रूस के बीच घनिष्ठ समन्वय की सराहना की, जिसमें दोनों देशों की सुरक्षा परिषदों के बीच संवाद तंत्र भी शामिल है।

उन्होंने मॉस्को फॉर्मट बैठकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। दोनों नेताओं ने आईएसआईएस, आईएसकेपी और उनके सहयोगियों सहित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी उपायों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई व्यापक और प्रभावी होगी।

अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, यूके पीएम से मदद की लगाई गुहार ये भी पढ़ें  अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, यूके पीएम से मदद की लगाई गुहार

उन्होंने अफगान लोगों को तत्काल और निर्बाध मानवीय सहायता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। दोनों पक्षों ने मध्य-पूर्व/पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, संयम बरतने, नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुपालन का आह्वान किया और ऐसी कार्रवाइयों से परहेज करने की आवश्यकता जताई जो स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं और क्षेत्रीय स्थिरता से कोई समझौता कर सकती हैं। उन्होंने बातचीत के जरिए ईरान परमाणु मुद्दे को सुलझाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने गाजा में मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की और संघर्ष की समाप्ति, मानवीय सहायता और स्थायी शांति के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच हुए समझौतों और समझ को लेकर प्रतिबद्ध रहने के महत्व पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों का विस्तार करने और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) और पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्‍सर्जन में कमी लाने से जुड़े मुद्दों पर समझौता ज्ञापन के ढांचे के भीतर 10 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त रूस-भारत कार्य समूह की पहली बैठक का स्वागत किया।

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

दोनों पक्षों ने पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के कार्यान्वयन प्रणालियों, कार्बन उत्‍सर्जन में कमी लाने वाली प्रौद्योगिकियों के विकास और सतत वित्तीय साधनों के इस्‍तेमाल पर द्विपक्षीय वार्ता की गति में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन के प्रमुख मुद्दों पर जी20, ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के भीतर बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ब्रिक्स संपर्क समूह के समन्वित कार्य द्वारा प्राप्त परिणामों का स्वागत किया, जिसमें ब्रिक्स जलवायु अनुसंधान मंच और व्यापार, जलवायु एवं सतत विकास के लिए ब्रिक्स प्रयोगशाला का शुभारंभ भी शामिल है। दोनों पक्षों ने 2026 में समूह में भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स में जलवायु परिवर्तन से निपटने के क्षेत्र में लाभदायक सहयोग को प्रोत्साहित किया।

ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर ये भी पढ़ें  ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर

दोनों पक्षों ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के लचीलेपन और अपनी विदेश नीति संबंधी प्राथमिकताओं के संयोजन एवं पूरक दृष्टिकोणों पर संतोष व्यक्त किया और इसे और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रमुख शक्तियों के रूप में भारत और रूस बहुध्रुवीय विश्व के साथ-साथ बहुध्रुवीय एशिया में वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए प्रयास करते रहेंगे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली में उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को दिए गए भव्य आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का धन्यवाद किया और उन्हें 2026 में 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया। 

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे

चेन्नई। इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे लाेगाें लाेगाें काे निकालने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कवायद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे

नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

काठमांडू। नेपाल में आम चुनावों की तैयारियों के बीच रामेछाप जिले में चुनाव कर्मियों और चुनाव सामग्री ले जा रहा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

रियाद। ईरान का अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान

  नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता सिर्फ भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा का इससे...
लाइफस्टाइल 
सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान

उत्तर प्रदेश

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

मथुरा। होली के मौके पर वृंदावन में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब विधवा माताओं ने पुरानी...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत

   लखनऊ से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के सरोजिनी नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं