मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मिशन शक्ति और जीरो फेटेलिटी क्रिटिकल कॉरिडोर कार्यक्रम की समीक्षा की
मेरठ। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने शिविर कार्यालय पर सीओ सिविल लाइन एवं कैण्ट तथा थाना सदर बाजार व नौचंदी के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी की।
इस दौरान सडक दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए मुख्यालय द्वारा चलाए गए जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिकट कार्यक्रम के अन्तर्गत क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारियों के कार्यो की समीक्षा दिशा निर्देश दिए हैं। जिसमें थाना सदर बाजार व नौचंंदी के मिशन शक्ति केन्द्रों पर प्रचलित आठ प्रकार के रजिस्टर चेक किए। मेरठ के 14 थाना क्षेत्रो में 27 क्रिटिकल कॉरिडोर किए चिन्हित किए हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु उप्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान एवं जनपदों में सडक दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए चलाए गए जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिकट कार्यक्रम के सम्बन्ध में डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी एवं सीओ कैण्ट नवीना शुक्ला तथा थाना सदर बाजार व थाना नौचंदी के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिकट कार्यक्रम के अन्तर्गत क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की।
मिशन शक्ति केन्द्र समीक्षा थाना सदर बाजार के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र पर अभियान की अवधि में 28 प्रा0पत्र प्राप्त हुए। जिनमें 15 पर काउन्सलिंग कराई गयी। एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा 248 स्थानों पर 537 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। महिला बीट रजिस्टर के अनुसार महिला कर्मियों द्वारा 13 बार बीट भ्रम कर 74 जागरुकता कार्यक्रम किए गये। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर 11 एफआईआर दर्ज की गयी। मिशन शक्ति केन्द्र समीक्षा थाना नौचन्दी में मिशन शक्ति केन्द्र पर अभियान की अवधि मे 55 प्रा0पत्र प्राप्त हुए। जिनमें 27 पर काउन्सलिंग कराई गयी। एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा 83 स्थानों पर 314 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
महिला बीट रजिस्टर के अनुसार महिला कर्मियो द्वारा 20 बार बीट भ्रम कर 120 जागरुकता कार्यक्रम किए गये। प्राप्त प्रार्थना पत्रो पर 13 एफआईआर दर्ज की गयी।
समीक्षा के दौरान जरूरी दिशा-निर्देश दिये जिसमें पीआरवी पर प्राप्त होने वाले महिला सम्बन्धित इंवेट को भी मिशन शक्ति केंद्र के सम्बन्धित रजिस्टर में दर्ज करें। मिशन शक्ति केन्द्रों पर प्राप्त होने वाले महिला सम्बन्धित मामलो में 03-03 दिन की तारीखें देकर प्रारंभिक काउन्सलिंग को जल्द से जल्द पूर्ण कराये
रोस्टर बनाकर एन्टीरोमियों स्क्वाड को सुबह शाम क्षेत्र में निकाले, शाम के समय भी भीड वाले स्थान मे चैकिंग करे।
बीट रजिस्टर के अवलोकन से महिला बीट कर्मियो के द्वारा बीट भ्रमण कम किया जा रहा है। महिलाकर्मी अपनी अपनी बीट मे निरन्तर भ्रमण करें।
प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को अपने क्षेत्र में महिला सुरक्षा के प्रति जवाबदेह बनाये और उनके प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन किया जाए।
स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला पुलिस की नियमित और प्रभावी गश्त करायें एवं मनचलों/शरारती तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरुद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।
