बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

On

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (भाकियू संघर्ष मोर्चा) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बुलंदशहर जिले में सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर, किसान नेता सुनील चौधरी को बुलंदशहर का कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाकियू संघर्ष मोर्चा की एक सभा जसनावली खुर्द, बुलंदशहर में चौधरी सतीश प्रधान के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई।

और पढ़ें सहारनपुर में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की जिला कार्यकारी समिति की बैठक, रोजगार बढ़ाने पर जोर

भ्रष्टाचार और फसल बर्बादी पर सरकार को घेरा

और पढ़ें लखनऊ में आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई: महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कार से AK-47 और जिंदा कारतूस बरामद

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार इस देश को दीमक की तरह चाट रहा है, जिसका शिकार किसान और आमजन हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अधिक बरसात और बाढ़ के कारण पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंजाब को बचाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए और न ही किसान-मजदूर के नुकसान की कोई घोषणा की है।

और पढ़ें मेरठ: मॉर्निंग वॉक पर महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और नगद बरामद

चौधरी ने कहा, "अबकी बार सरकार से गन्ने का भाव ₹500 कुंतल लेकर रहेंगे।" उन्होंने स्मार्ट मीटर प्रणाली का विरोध करते हुए कहा कि इसे नहीं लगने दिया जाएगा।

26 अक्टूबर को दिल्ली कूच का ऐलान

इन्हीं मांगों को लेकर भाकियू संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में दिनांक 26.10.2025 को गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली संसद भवन तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि वे संसद भवन पर डेरा डालकर अपनी मांगों को पूरी करवायेंगे।

नई कार्यकारिणी का गठन

सभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने किसान नेता सुनील चौधरी को बुलंदशहर के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही, कई अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें आशवीर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष अगोता), दीपक (ब्लॉक उपाध्यक्ष अगोता), धर्मेंद्र (ब्लॉक उपाध्यक्ष अगोता), मोहम्मद शकील (जिला सचिव), और विभिन्न ग्राम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शामिल हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने बताया कि संगठन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित सभी प्रदेशों में कार्यकारिणी बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन किसानों के हित में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर में इस कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह एवं राष्ट्रीय सलाहकार गजेंद्र सिंह तेवतिया के प्रयासों से किया गया है।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी शहजाद प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल, राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी गजेंद्र सिंह तेवतिया, युवा जिलाध्यक्ष हापुड़ मुक्तादिर हुसैन समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार...
मनोरंजन 
आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम