शेखर कपूर ने ओटीटी पर देखी 'धुरंधर'; छोटे कलाकारों की भूमिका को बताया अहम, दूसरे भाग का इंतजार

On

मुंबई। लगभग 56 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

ओटीटी रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और हर तरफ से धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा है। अब हिंदी फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता शेखर कपूर ने फिल्म को बेहतरीन बताते हुए कहा है कि वे 'धुरंधर-2' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  ग्लैमर के पीछे छिपा है अंधेरा सच: उपासना सिंह ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

अभिनेता शेखर कपूर ने हाल ही में फिल्म धुरंधर देख ली है और फिल्म में उन्हें बड़े से लेकर छोटे किरदारों की भूमिका भी दिल छू लेने वाली लगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "आखिरकार नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देख ली। शानदार कहानी और छोटे किरदारों में भी कलाकारों का अभिनय बेहद बेहतरीन है। निर्देशक आदित्य धर तारीफ के पात्र हैं। निर्माता ज्योति देशपांडे को बधाई और धुरंधर-2 का बेसब्री से इंतजार है।" ' धुरंधर' की तारीफ इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों ने की है, और मेकर्स को खुद यकीन नहीं था कि फिल्म इतनी जबरदस्त कमाई करने वाली है। तकरीबन 250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिर्फ भारत में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही है, जबकि ग्लोबल लेवल पर फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

ये भी पढ़ें  भावुक कर देगा 'बॉर्डर-2' का आखिरी सीन, सुनील शेट्टी ने कहा- 'बॉर्डर' एक इमोशन थी और हमेशा रहेगी

मेकर्स पहले ही फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर-2' की घोषणा भी कर चुके हैं, जो सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म में इस बार अर्जुन रामपाल यानी मेजर इकबाल और रणवीर सिंह के बीच घमासान होगा। रहमान डकैत की मौत के बाद मेजर इकबाल क्रूरता की हदें पार करते दिखेंगे। डायरेक्टर आदित्य धर की 'धुरंधर' उनके करियर की दूसरी बड़ी हिट साबित हुई है। 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट फिल्म देने के बाद आदित्य ने 2 साल की कड़ी मेहनत और लंबी रिसर्च के बाद 'धुरंधर' का निर्माण किया। फिल्म में देशभक्ति के साथ पाकिस्तानी मंसूबों को भी दिखाया गया है कि कैसे इनपुट मिलने के बाद भी हमलों को रोक पाना मुश्किल हो गया था। फिल्म को असल घटनाओं से जोड़ने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें  बस स्टैंड पर मिली सलाह ने बदला जैकी श्रॉफ का करियर, पिता ने पहले ही कर दी एक्टर बनने की भविष्यवाणी

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

   पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: एक और मरीज की मौत से मचा हड़कंप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी के कारण एक और...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: एक और मरीज की मौत से मचा हड़कंप

नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद। आनगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
 नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।योगी सरकार ने एक साथ 68,236 राज्य कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

रामनगर । रामनगर के आसमान में रविवार को आसमान में अचानक ऐसा नजारा दिखा, जिसने कुछ पल के लिए लोगों...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।योगी सरकार ने एक साथ 68,236 राज्य कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

बागपत। लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किया। बजट भाषण के...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला