भावुक कर देगा 'बॉर्डर-2' का आखिरी सीन, सुनील शेट्टी ने कहा- 'बॉर्डर' एक इमोशन थी और हमेशा रहेगी
मुंबई। सनी देओल और मल्टी-स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'बॉर्डर-2' में 'बॉर्डर' के पुराने किरदारों को भी शामिल किया है? फिल्म में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा और पुनीत इस्सर की भी झलक देखने को मिली है। ये कहना गलत नहीं होगा कि 'बॉर्डर' के आइकॉनिक किरदारों के बिना 'बॉर्डर-2' अधूरी है।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “बॉर्डर एक इमोशन थी, एक इमोशन है और आगे भी एक इमोशन रहेगी। बॉर्डर-2 फैमिली कम्पलीट।” सचमुच, इस दृश्य ने दर्शकों की पुरानी और खूबसूरत यादों को ताजा कर दिया है। एक ओर ‘बॉर्डर-2’ का हर दृश्य दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सनी देओल फिल्म की सफलता का जश्न मनाते दिख रहे हैं। अभिनेता अपने करीबी साथियों के साथ 'बॉर्डर-2' की सक्सेस का सेलिब्रेशन कर रहे हैं और केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। सभी के चेहरे पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ दिख रही है। इससे पहले मेकर्स ने भी फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें फिल्म की सारी स्टारकास्ट को देखा गया था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां