"न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा"; मुख्यमंत्री ने गिनाईं सात साल की उपलब्धियां, राम मंदिर और सुशासन का दिया हवाला

यूपी 'उपद्रव प्रदेश' से 'उत्सव प्रदेश' बन चुका है

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने 'फियर जोन' (भय के क्षेत्र) से 'फेथ जोन' (विश्वास के क्षेत्र) तक का सफल सफर तय किया है। सदन में विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रमुख का सम्मान करना लोकतंत्र की मर्यादा है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक सोच ने इसे कलंकित किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए एक नया नारा दिया— “न कर्फ्यू है, न दंगा है, बल्कि यूपी में सब चंगा है।” उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' जैसा माहौल था और गुंडा टैक्स वसूलना आम बात थी, लेकिन आज राज्य में 'जीरो टॉलरेंस' नीति का राज है।

बिजनौर में घायल गुलदार मिलने से हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़ ये भी पढ़ें  बिजनौर में घायल गुलदार मिलने से हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़

टेक्नोलॉजी और ट्रस्ट का नया मॉडल

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को 'टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन' का नया केंद्र बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज एआई (AI) और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में नई दिशा तय कर रहा है और यूपी भी उसी रास्ते पर निवेश और नवाचार का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

विरासत के साथ विकास की नई पहचान

विरासत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प और प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रचेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए हमेशा आस्था स्थलों का अपमान किया। मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और महाकुंभ के सफल आयोजन को सुशासन और सुरक्षा पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप ये भी पढ़ें  ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

सशक्त पुलिस और आधुनिक सुरक्षा तंत्र

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के मोर्चे पर आंकड़े पेश करते हुए बताया कि:

  • पुलिस भर्ती: पिछले वर्षों में 2.19 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई।

  • महिला सशक्तिकरण: महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है (20% आरक्षण का परिणाम)।

  • आधुनिकता: 7 पुलिस कमिश्नरेट, 12 अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब और सभी 75 जिलों में फॉरेंसिक वैन की व्यवस्था की गई है।

  • महिला बटालियन: तीन नई महिला बटालियन— वीरांगना झलकारी बाई, अवंती बाई और ऊदा देवी का गठन किया गया है।

अंत में सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश अब अराजकता की पहचान छोड़कर विकास, निवेश और आत्मविश्वास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

Views: 124

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं