हेल्थ टिप्स: सुबह की यह हेल्दी ड्रिंक सेहत को रखेगी दुरुस्त, तन मन को फिट रखने के लिए ऐसे करें सेवन

On

 नई दिल्ली। व्यस्त जीवनशैली में छोटी-छोटी आदतें सेहत को लंबे समय तक फिट रख सकती हैं। ऐसे में सुबह की एक साधारण लेकिन बहुत प्रभावी ड्रिंक वेलनेस रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है।

एक्सपर्ट ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के सेवन की सलाह देते हैं, जो सौंफ, आजवाइन और दालचीनी के मिश्रण से तैयार होता है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सुबह की एक साधारण लेकिन प्रभावी ड्रिंक है सौंफ, अजवाइन और दालचीनी का मिश्रण, जिसे गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है।

क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें ये भी पढ़ें  क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें

यह घरेलू नुस्खा धीरे-धीरे पूरी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस ड्रिंक को बनाने का तरीका बहुत आसान है। रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच अजवाइन और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालकर भिगो दें। सुबह उठकर इसे हल्का गुनगुना करें और छानकर धीरे-धीरे पी लें। खाली पेट इस पानी को पीने से दिन की शुरुआत तरोताजा हो जाती है। इस मिश्रण के कई फायदे हैं। सबसे पहले, यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। सौंफ गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत देती है, अजवाइन पेट की मरोड़ और कब्ज दूर करती है, जबकि दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। नियमित सेवन से पेट हमेशा हल्का रहता है और भूख ठीक से लगती है। इसके अलावा, यह ड्रिंक शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है।

किडनी और पाचन तंत्र का 'सुपरहीरो' वरुण वृक्ष, छाल से लेकर पत्ते तक हैं गुणवर्धक ये भी पढ़ें  किडनी और पाचन तंत्र का 'सुपरहीरो' वरुण वृक्ष, छाल से लेकर पत्ते तक हैं गुणवर्धक

दालचीनी और सौंफ दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो शरीर की सूजन कम करती हैं और इम्युनिटी बढ़ाती हैं। महिलाओं के लिए यह ड्रिंक खासतौर पर फायदेमंद है। यह हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द को कम कर सकता है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी अच्छा है। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, मुंहासे कम होते हैं, और त्वचा साफ-सुथरी दिखती है। मन के लिए भी यह फायदेमंद है। सौंफ और अजवाइन का हल्का सुगंधित स्वाद तनाव कम करता है और पूरे दिन मन तरोताजा रहता है। दालचीनी मस्तिष्क को सक्रिय रखने में सहायक होती है। हालांकि, अगर किसी तरह की एलर्जी है तो सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें। 

सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी  ये भी पढ़ें  सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकार बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई पक्का करने के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

वाशिंगटन । अमेरिका ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

अररिया।  जिले के फारबिसगंज में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना पर बीती रात कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव