हर मौसम में कैसे रखें सेहत का ध्यान? आयुर्वेद से जानिए ऋतुचर्या के नियम

On

नई दिल्ली। आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या और खानपान को बदलना।

इसे ही ऋतुचर्या कहा जाता है। भारतीय कैलेंडर को सूरज की चाल की दिशा के आधार पर साल को छह ऋतुओं में बांटा गया है और हर ऋतु का शरीर पर अलग असर पड़ता है। अगर हम मौसम के हिसाब से अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव कर लें, तो कई बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं। सर्दियों यानी हेमंत (मिड नवंबर से मिड जनवरी तक) और शिशिर (मिड जनवरी से मिड मार्च तक) ऋतु में पाचन शक्ति मजबूत रहती है, इसलिए इस समय पौष्टिक और थोड़ा भारी भोजन लिया जा सकता है। घी, दूध, गुड़, तिल, बाजरा, गेहूं और गरम तासीर वाले खाद्य पदार्थ शरीर को ताकत देते हैं।

ब्लड प्रेशर और पाचन जैसी परेशानियों का नेचुरल इलाज, जानें कलौंजी के अद्भुत फायदे  ये भी पढ़ें  ब्लड प्रेशर और पाचन जैसी परेशानियों का नेचुरल इलाज, जानें कलौंजी के अद्भुत फायदे

इस मौसम में शरीर की अच्छे से तेल मालिश करना, गुनगुने पानी से नहाना और नियमित व्यायाम करना बहुत फायदेमंद रहता है। लेकिन बहुत ठंडी, सूखी और हल्की चीजें खाने से बचना चाहिए। जब वसंत ऋतु (मिड मार्च से मिड मई तक) आती है, तो शरीर में जमा कफ बढ़ने लगता है, जिससे सर्दी-खांसी, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन लेना चाहिए। जौ, पुराना चावल, मूंग दाल, शहद, और हल्का गर्म पानी अच्छा रहता है। तला-भुना, ज्यादा मीठा और भारी भोजन कम करें। रोज थोड़ा व्यायाम, सूखी मालिश और गुनगुने पानी से स्नान लाभकारी होता है। ग्रीष्म ऋतु (मिड मई से मिड जुलाई तक) में शरीर की ताकत कम होने लगती है और पानी की कमी जल्दी होती है।

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल ये भी पढ़ें  स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

इसलिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे छाछ, नारियल पानी, फलों का रस और सादा पानी पिएं। हल्का, मीठा और ठंडक देने वाला भोजन लें। बहुत मसालेदार, तला-भुना खाना और ज्यादा मेहनत से बचें। ढीले-ढाले कपड़े पहनें और धूप से बचाव करें। वर्षा ऋतु (मिड जुलाई से मिड सितंबर) के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस समय बासी, तला-भुना और भारी भोजन से बचना चाहिए। उबला हुआ या गुनगुना पानी पीना बेहतर है। खट्टा और नमकीन स्वाद थोड़ा लिया जा सकता है, लेकिन संयम जरूरी है। बारिश में भीगने से बचें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। शरद ऋतु (मिड सितंबर से मिड नवंबर तक) में पित्त बढ़ता है, जिससे त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस समय मीठा, कड़वा और ठंडक देने वाला भोजन लेना अच्छा रहता है। ज्यादा तेल-मसाले और धूप से बचना चाहिए।

बवासीर से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानें सरल और प्रभावी उपाय  ये भी पढ़ें  बवासीर से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानें सरल और प्रभावी उपाय

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मिडिल ईस्ट संकट: ओमान की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात..ओमान की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती,फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिडिल ईस्ट संकट: ओमान की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात..ओमान की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती,फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

   मेरठ। होली के रंगों के उत्सव के दौरान मेरठ के नागरिकों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

मुरादाबाद। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर आरंभ हुआ और शाम 6 बजकर 46...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

तेज धूप और शुष्क हवाओं के बीच मनेगी मेरठ में होली: 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में गर्मी दिखाएगी तेवर

   मेरठ। मेरठ में इस बार होली के रंगों के साथ-साथ सूरज की तपिश भी अपना पूरा असर दिखाएगी। मौसम वैज्ञानिकों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तेज धूप और शुष्क हवाओं के बीच मनेगी मेरठ में होली: 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में गर्मी दिखाएगी तेवर

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

   मेरठ। मेरठ की शान कही जाने वाली सेंट्रल मार्केट में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं