दस्त या पेचिश से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत पाएं राहत
नई दिल्ली। दस्त या पेचिश (डायरिया) अक्सर अचानक खाने-पीने की आदतों में बदलाव होने पर हो जाता है। इससे पेट में दर्द, बार-बार दस्त, कभी-कभी हल्का बुखार और कमजोरी जैसी परेशानियां होती हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय हैं, जो आपको जल्दी राहत दिलाते हैं। सबसे पहला उपाय अनार के छिलके का पाउडर है। अनार का छिलका पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सुखाकर पाउडर बना लें और आधा से एक चम्मच पाउडर को शहद या छाछ में मिलाकर दिन में 3-4 बार लें। ये पेट की जलन कम करता है और दस्त को रोकने में मदद करता है।
पांचवां और सबसे आसान उपाय है खूब पानी और छाछ पीना। डायरिया में सबसे बड़ी चिंता शरीर में पानी की कमी होती है। इसलिए दिनभर खूब पानी पीएं। मट्ठा या छाछ भी बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें पोटैशियम और नमक होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। अगर पसंद हो तो नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसके अलावा, बाहर का तेल-भरा और जंक फूड कम खाएं, ताजी सब्ज़ियां और फलों का सेवन बढ़ाएं और बहुत ठंडी चीजों से बचें। अगर ये उपाय अपनाने के बावजूद दस्त 2-3 दिन में ठीक न हों या बुखार बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां