हाथ-कंधे और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है उत्थित पद्मासन, छात्रों के लिए भी कारगर

On

 नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने का आसान उपाय योगासन में छुपा है। ये योगासन न केवल तन बल्कि मन को भी भला चंगा रखते हैं। ऐसे ही एक आसन का नाम उत्थित पद्मासन है, जिसके रोजाना थोड़े अभ्यास से कई फायदे मिलते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने उत्थित पद्मासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, योग, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक सामर्थ्य का एक शानदार मार्ग है।

उत्थित पद्मासन के नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, एकाग्रता बढ़ती है और आंतरिक ऊर्जा जागृत होती है। यह आसन पद्मासन की स्थिति में हाथों के बल पर पूरा शरीर जमीन से ऊपर उठाने वाला एक शक्तिशाली योग मुद्रा है, जो हाथों, कंधों, कोर और पूरे शरीर की ताकत को बढ़ाता है। इस आसन को करने की विधि आसान है। एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं, जिसमें एक पैर दूसरी जांघ पर और दूसरा पैर पहली जांघ पर रखा जाता है। फिर दोनों हाथों को शरीर के पास जमीन पर रखें, हथेलियां नीचे की ओर। गहरी सांस लेते हुए हाथों पर शरीर का पूरा भार डालें और धीरे-धीरे पूरे शरीर को जमीन से ऊपर उठा लें। इस दौरान गर्दन और सिर को सीधा रखें, नजरें सामने या थोड़ा नीचे की ओर हों। जितना संभव हो उतने समय तक इस मुद्रा में बने रहें और सांस को सामान्य रखें। धीर-धीरे वापस की मुद्रा में आएं।

क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम  ये भी पढ़ें  क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम

आयुष मंत्रालय और योग विशेषज्ञों के अनुसार, उत्थित पद्मासन के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं। यह हाथों, कलाइयों, कंधों और कोर मसल्स को बहुत मजबूत बनाता है। पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह आसन संतुलन की क्षमता को बढ़ाता है, दिमाग में एकाग्रता लाता है और तनाव कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से छाती, कंधों और हाथों में रक्त संचार बेहतर होता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में प्राण ऊर्जा का संचार सुचारू रूप से होता है। यह योग साधकों के लिए आंतरिक शक्ति जागृत करने का प्रभावी तरीका माना जाता है। उत्थित पद्मासन छात्रों के लिए भी बेहद कारगर है। इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, जो पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, घुटने, कूल्हे या कलाई में कोई समस्या हो तो पहले डॉक्टर या योग गुरु से सलाह जरूर लें। 

किडनी की एक दवा बांझपन के इलाज में असरदार: शोध ये भी पढ़ें  किडनी की एक दवा बांझपन के इलाज में असरदार: शोध

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के भाइयों समेत 6 को गैंगेस्टर में किया न्यायालय में पेश

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन, एवं बब्बन सहित 6 अपराधियाें को पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के भाइयों समेत 6 को गैंगेस्टर में किया न्यायालय में पेश

सहारनपुर: मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर सांप्रदायिक सौहार्द की पहल, कांवड़ मार्ग की मीट दुकानें तिरपाल से ढकी गईं

मुजफ्फरनगर। आगामी महाशिवरात्रि को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने कावड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी मीट की दुकानों को तिरपाल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर सांप्रदायिक सौहार्द की पहल, कांवड़ मार्ग की मीट दुकानें तिरपाल से ढकी गईं

“मजदूर और किसान: सपा विधायक आरके वर्मा ने BJP सरकार को घेरा”

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने मजदूर और किसान मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष पर तीखा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“मजदूर और किसान: सपा विधायक आरके वर्मा ने BJP सरकार को घेरा”

देखभाल की जगह हिंसा! लखनऊ के आश्रम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार

लखनऊ। जिले के राजाजीपुरम, जलालपुर फाटक इलाके से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक वृद्धाश्रम का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देखभाल की जगह हिंसा! लखनऊ के आश्रम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार

उत्तर प्रदेश