पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद फाइबर से भरपूर हरा चना, अपच और कब्ज से दिलाता है राहत

On

 नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ा है। गलत समय पर खाना, तला-भुना, फाइबर की कमी और तनाव की वजह से गैस, अपच, कब्ज और पेट का भारीपन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

इसका समाधान हमारी रसोई में ही मौजूद है। हरा चना पाचन के लिए बेहद लाभकारी है। आयुर्वेद के अनुसार, हरा चना त्रिदोष संतुलन में सहायक माना जाता है। खासतौर पर यह पित्त और कफ दोष को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह पेट में जमी अतिरिक्त नमी और चिपचिपेपन को कम करता है। यही कारण है कि हरा चना खाने से पेट साफ रहता है और आंतों की गतिविधि बेहतर होती है। आयुर्वेद मानता है कि हरा चना अग्नि यानी पाचन शक्ति को धीरे-धीरे मजबूत करता है, जिससे भोजन सही तरह से पचता है और शरीर को पूरा पोषण मिलता है। वैज्ञानिकों की मानें तो हरा चना डाइटरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है।

दस्त या पेचिश से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत पाएं राहत  ये भी पढ़ें  दस्त या पेचिश से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत पाएं राहत

फाइबर पाचन प्रक्रिया के लिए बेहद अहम है। यह आंतों में भोजन को आगे बढ़ाने में मदद करता है और मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर रहती है। हरे चने में मौजूद घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और गैस व सूजन जैसी परेशानियों को कम करते हैं। हरा चना धीरे-धीरे पचने वाला भोजन है, इसलिए यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। यही वजह है कि वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी हरा चना फायदेमंद होता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे पाचन के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल में भी सहायता मिलती है। हरे चने में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।

क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम  ये भी पढ़ें  क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम

ये तत्व आंतों की अंदरूनी परत को मजबूत बनाते हैं और सूजन को कम करते हैं। जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी या जलन की शिकायत रहती है, उनके लिए हरा चना पेट को ठंडक देने वाला साबित हो सकता है। हरा चना कई दूसरी समस्याओं में भी राहत देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को ताकत देता है और कमजोरी को दूर करता है। आयरन की अच्छी मात्रा खून की कमी में सहायक होती है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, हरा चना शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। हरे चने को सब्जी, सूप, सलाद, पुलाव या हल्के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। 

किडनी की एक दवा बांझपन के इलाज में असरदार: शोध ये भी पढ़ें  किडनी की एक दवा बांझपन के इलाज में असरदार: शोध

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

Mahindra UDO इलेक्ट्रिक तीन पहिया लॉन्च, 200 किलोमीटर रेंज, 11.7 kWh बैटरी, 3.59 लाख कीमत के साथ कमर्शियल सेगमेंट में नई शुरुआत

भारत में कमर्शियल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेजी से बदलाव देखने...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra UDO इलेक्ट्रिक तीन पहिया लॉन्च, 200 किलोमीटर रेंज, 11.7 kWh बैटरी, 3.59 लाख कीमत के साथ कमर्शियल सेगमेंट में नई शुरुआत

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- डील नहीं हुई तो हालात 'बहुत दर्दनाक' हो सकते हैं

   वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द से जल्द परमाणु...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- डील नहीं हुई तो हालात 'बहुत दर्दनाक' हो सकते हैं

बंगलादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर

         ढाका। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी संसदीय चुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बंगलादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर

लोकसभा में भारी हंगामा: कफ सिरप से मौतों का मुद्दा गरमाया, सदन की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में आज विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में भारी हंगामा: कफ सिरप से मौतों का मुद्दा गरमाया, सदन की कार्यवाही स्थगित

Mahindra Scorpio N Pickup की तैयारी तेज, दमदार इंजन, बड़ा लोड बेड और शानदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

अगर आप एक ऐसी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं जो एसयूवी की ताकत और पिकअप की मजबूती दोनों साथ...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra Scorpio N Pickup की तैयारी तेज, दमदार इंजन, बड़ा लोड बेड और शानदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह लागू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों का सख्त पालन

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से मुरादाबाद जिले में व्यापक रूट...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह लागू,  भारी वाहनों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों का सख्त पालन

मुरादाबाद: देहात नहीं, इस बार शहर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे केके मिश्रा, ठाकुर रामवीर सिंह संग सीएम योगी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

मुरादाबाद। कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर केके मिश्रा ने मुरादाबाद देहात सीट से भाजपा टिकट पर विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: देहात नहीं, इस बार शहर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे केके मिश्रा, ठाकुर रामवीर सिंह संग सीएम योगी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। कानपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें