क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
नई दिल्ली। पानी सिर्फ शरीर की प्यास नहीं बुझाता है, बल्कि रक्त में मिलकर शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। मानव शरीर का 70 फीसदी हिस्सा पानी से बना है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किस तरह का पानी पीना शरीर के लिए लाभकारी होता है। सदियों से सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की परंपरा चली आई है क्योंकि ये सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि शरीर को लाभ देने वाली प्रक्रिया है।
गुनगुने पानी का सेवन पूरे दिन कर सकते हैं। सुबह के बाद खाना खाने के आधा घंटा पहले गुनगुने पानी का सेवन करना लाभकारी होता है, क्योंकि ये पाचन शक्ति को तेज करने में मदद करता है और वजन को कंट्रोल करने में भी सहायक है। खाना खाने के 1 घंटे बाद भी गुनगुने पानी का सेवन किया जा सकता है। अब जानते हैं कि कब गुनगुने पानी के सेवन से बचना चाहिए। ज्यादा तेज प्यास लगने या डिहाइड्रेशन की स्थिति में गुनगुना पानी पीने से बचें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को और बढ़ा सकता है। दूसरा, अधिक गर्मी के समय भी गर्म या गुनगुना पानी पीने से बचें क्योंकि ये गर्मी पैदा कर घबराहट का कारण बन सकता है। तीसरा और आखिरी, अगर गर्मियों में पित्त की समस्या या पेट में जलन रहती है तब भी उसके सेवन से बचना चाहिए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां