तनाव से भी हो सकते हैं आंतों के रोग

On

नियमित रूप से खुलकर शौच न होने से मन अशांत रहने लगता है। कभी-कभी कब्ज यदि दस्त ग्रस्त होता है तो शरीर निढाल सा हो जाता है। चिकित्सा शास्त्र के अनुसार नियमित खुलकर शौच न होने के कारणों से अनेक बीमारियां हो सकती हैं। अपच, कब्ज, दस्त, पेट दर्द आदि अनेक ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें […]

नियमित रूप से खुलकर शौच न होने से मन अशांत रहने लगता है। कभी-कभी कब्ज यदि दस्त ग्रस्त होता है तो शरीर निढाल सा हो जाता है। चिकित्सा शास्त्र के अनुसार नियमित खुलकर शौच न होने के कारणों से अनेक बीमारियां हो सकती हैं।

अपच, कब्ज, दस्त, पेट दर्द आदि अनेक ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें पेट की सामान्य समस्या कहा जाता है। इन समस्याओं के अनेक कारण हो सकते हैं।

रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद  ये भी पढ़ें  रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

अनेक शोधों से यह बात सामने आयी है कि अनगिनत व्यक्तियों में पेट संबंधी ये समस्याएं किसी शारीरिक बीमारी के कारण नहीं बल्कि तनावों के कारण होती हैं। इसे आई.बी.एस अर्थात् इरिटेबल बाउल सिन्ड्रोम के नाम से जाना जाता है।

गर्मियों में तिल के तेल से अभ्यंग कितना सही? उपयोग से पहले क्या बरतें सावधानी  ये भी पढ़ें  गर्मियों में तिल के तेल से अभ्यंग कितना सही? उपयोग से पहले क्या बरतें सावधानी

एक अनुमान के मुताबिक लगभग बीस प्रतिशत वयस्क इस रोग की चपेट में हैं। इस बीमारी से परेशान लोग लगातार इससे छुटकारा पाने के लिए अनेक प्रकार के चूर्ण, दवाओं एवं अन्य घरेलू उपचार करते नजर आते हैैं।

गर्मियों में दही का सेवन कितना सही? जानें आयुर्वेद में लिखे सेवन के सही तरीके  ये भी पढ़ें  गर्मियों में दही का सेवन कितना सही? जानें आयुर्वेद में लिखे सेवन के सही तरीके

आज के समय में लगभग अस्सी प्रतिशत वयस्क बेवजह तनाव व चिंताग्रस्त रहते हैं। तनाव या चिंता के कारण सीमित नहीं होते। मानसिक तनाव, चिंता, हड़बड़ी, दु:ख इत्यादि अनेक कारणों से आंतों की चाल में बदलाव होने लगता है जिससे कब्ज, दस्त, अपच, पेट दर्द इत्यादि अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

विशेेषज्ञों के अनुसार तनाव चिंता आदि के कारणों से आंतें संवेदनशील हो जाती हैं। मानसिक तनाव या अन्य संक्रमण के बाद आंतें असामान्य रूप से प्रतिक्रिया करने लगती हैं। कुछ व्यक्ति ऐसे भी होते हैं जिनमें खान-पान की अनियमितता आदि के कारणों से भोज्य पदार्थों के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न होकर रोग के लक्षण प्रकट हो जाते हैं। कई मायनों में यह माता-पिता से संतानों को प्राप्त होकर वंशानुगत भी हो जाता है।

आई.बी.एस. के संक्रमण के साथ ही अनेक लक्षण प्रकट होने लगते हैं। कब्ज या दस्त की प्रधानता रहती है। पेट में मरोड़, दर्द होना आदि प्रारम्भ हो जाता है। शौच के बाद कुछ राहत मिलती है। पेट फूलना, डकार आना, गैस के साथ-साथ के (मितली), उल्टी, सीने में जलन आदि की भी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। कब्ज होने पर मल कड़ा हो जाता है तथा मलद्वार में दर्द होने लगता है।

इस स्थिति में दस्त के समय बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दर्द के साथ मल निकलता है। आंव हो जाता है किंतु खून नहीं निकलता। शौच खुलकर नहीं होता जिसके कारण अनेक बार शौच जाना पड़ता है। आई.बी.एस. के अनेक मरीजों में बार-बार पेशाब होने की भी समस्या आ खड़ी होती है। पीठ दर्द, सरदर्द, थकान आदि की भी समस्याएं आ जाती हैं।

इस बीमारी के कारण महिलाओं में मासिक से पहले या मासिक के बाद दर्द रहने की समस्या भी बन जाती हे। पेट दबाने से दर्द महसूस होता रहता है। इनकी भूख सामान्य होने लगती है तथा वजन बढऩे लगता है। बार-बार इस प्रकार के अटैक से मोटापा बढऩे की भी शिकायत होने लगती है।

यह रोग पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में 2-3 गुना अधिक पाया जाता है। इसके रोग का उपचार इसकी  गम्भीरता के अनुसार किया जाता है। इसके रोगी को गरिष्ठ भोजन, तेल, मसाले खटाई आदि का व्यवहार अत्यंत कम मात्रा में करना चाहिए। बासी भोजन अत्यंत गर्म या ठंडे भोजन से परहेज करना चाहिए। चाय, काफी, शराब, सिगरेट का सेवन छोड़ देना ही बेहतर होता है। रेशेयुक्त पदार्थों का सेवन फल, सब्जी, अंकुरित दाने, चोकर युक्त आटे की रोटी का सेवन लाभप्रद होता है।

वास्तव में आई. बी.एस स्वयं में कोई स्वतंत्र रोग न होकर अन्य रोगों का सामान्य लक्षण मात्र है। इसमें मरीजों के सभी जांच व परीक्षण सामान्य होते हैं। तनाव या मानसिक चिंतन से उत्पन्न होने वाला यह रोग आंतों की पाचन क्रिया को निष्क्रिय बनाकर उसकी सहज प्रक्रिया में बाधा डालता है। रोग पुराना होने पर आंतों के घाव या कैंसर में भी बदल सकता है। इस बीमारी के कारण प्रजनन क्रियाओं मेें भी बाधा पहुंच सकती है। अत: इस बीमारी के प्रति प्रारंभ से ही चेतना की आवश्यकता है।

– आनंद कुमार अनंत

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं