एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ड्राई फ्रूट; इम्युनिटी, याददाश्त और कैंसर से बचाव में भी कारगर
नई दिल्ली। शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है, त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहती है, बुढ़ापे की प्रक्रिया धीमी पड़ती है और कई गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग से बचाव में मदद मिलती है।
इससे थकान दूर होती है, शरीर में गर्मी बनी रहती है और कमजोर याददाश्त या भूलने की समस्या में भी राहत मिलती है। अखरोट दिल की सेहत के लिए भी अच्छे हैं, क्योंकि ये गुड फैट्स प्रदान करते हैं, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं और सूजन कम करते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि रोजाना 7 से 8 अखरोट या भीगे हुए अखरोट का सेवन करना सबसे अच्छा होता है। इन्हें सुबह खाली पेट या दूध के साथ लिया जा सकता है। अखरोट को सलाद, दही, ओट्स या सीधे स्नैक के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन से वजन बढ़ सकता है या पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में खाएं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
