मौसम बदलते ही बच्चे क्यों पड़ते हैं बीमार? जानिए बचाव का आसान तरीका

On

नई दिल्ली। मौसम जब करवट बदलता है, तो सबसे पहले असर बच्चों की सेहत पर दिखाई देता है। सुबह ठंडी हवा, दोपहर में हल्की गर्मी और शाम को फिर ठंडक- यह बदलाव बच्चों के नाजुक शरीर को जल्दी थका देता है।

आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि इस समय बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और गले की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना सबसे जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन बिगड़ने पर बीमारियां शुरू होती हैं, जबकि विज्ञान की मानें तो, कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से वायरस और बैक्टीरिया आसानी से शरीर पर पकड़ बना लेते हैं।

वर्ल्ड किडनी डे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने बताए किडनी की देखभाल के आसान स्टेप्स ये भी पढ़ें  वर्ल्ड किडनी डे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने बताए किडनी की देखभाल के आसान स्टेप्स

अगर बच्चों की अंदरूनी ताकत मजबूत रहे, तो वे बीमारी से दूर बने रहते हैं। सबसे पहले बच्चों के खान-पान का ध्यान रखें। बच्चों को हल्का, ताजा और पोषण से भरपूर खाना देना चाहिए। हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, चावल, रोटी और दूध बच्चों के शरीर को ताकत देते हैं। विज्ञान भी मानता है कि विटामिन, मिनरल और प्रोटीन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना बच्चों के पेट को कमजोर करता है, जिससे बीमारी जल्दी पकड़ लेती है। गुनगुना पानी या हल्का सूप देने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। साफ-सफाई की आदत भी बच्चों को बीमारियों से बचाती है। ज्यादातर कीटाणु हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं। बच्चों को समझाएं कि खाना खाने से पहले, बाहर खेलकर आने के बाद और बाथरूम के बाद हाथ धोना क्यों जरूरी है।

भुट्टे के चमकदार दाने आपके पेट के लिए बन सकते हैं खतरा, ये संकेत करेंगे पहचानने में मदद  ये भी पढ़ें  भुट्टे के चमकदार दाने आपके पेट के लिए बन सकते हैं खतरा, ये संकेत करेंगे पहचानने में मदद

साफ हाथ बच्चों को कई संक्रमणों से बचा सकते हैं और यह आदत उन्हें जीवन भर स्वस्थ रखने में मदद करती है। शरीर में पानी की कमी भी बच्चों को कमजोर बनाती है। शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए तरल पदार्थ जरूरी हैं। बच्चों को दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पिलाते रहें। नारियल पानी, छाछ या घर का बना फलों का रस शरीर को ठंडा-संतुलित रखता है और विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। अच्छी नींद बच्चों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, नींद के दौरान शरीर खुद को ठीक करता है। अगर बच्चे पूरी नींद लेते हैं, तो उनका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है। रोजाना तय समय पर सोना और जागना बच्चों की आदत बन जाए, तो उनका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।

किडनी और पाचन तंत्र का 'सुपरहीरो' वरुण वृक्ष, छाल से लेकर पत्ते तक हैं गुणवर्धक ये भी पढ़ें  किडनी और पाचन तंत्र का 'सुपरहीरो' वरुण वृक्ष, छाल से लेकर पत्ते तक हैं गुणवर्धक

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकार बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई पक्का करने के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

वाशिंगटन । अमेरिका ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

अररिया।  जिले के फारबिसगंज में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना पर बीती रात कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव