सर्दियों में सर्दी-जुकाम से राहत: शहद और पिप्पली का असरदार घरेलू नुस्खा

On

सर्दियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्याएं भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई प्राकृतिक उपचार हैं, जिसे अपनाकर इन समस्याओं को झट से दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद के पास इसका सरल समाधान है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक ऐसा सरल और प्रभावी घरेलू नुस्खा सुझाया है, जो शहद और पिप्पली के मिश्रण से तैयार होता है। यह न केवल सर्दी-जुकाम से झटपट राहत देता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है और सेहत का संतुलन बनाए रखता है।

 

और पढ़ें कपूर कचरी: बाल झड़ने और सफेद होने से रोकने का आयुर्वेदिक उपाय

और पढ़ें नास्या थेरेपी से बालों का झड़ना और सफेद होना रोकें, नींद भी सुधारे

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पिप्पली एक शक्तिशाली औषधि है और इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं। खांसी-जुकाम से राहत का प्राकृतिक उपाय है। शहद और पिप्पली का मेल सेहत का संतुलन बनाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। पिप्पली के सेवन के कई फायदे हैं, यह श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें पिपेरिन नामक तत्व होता है, जो बलगम को पतला करके खांसी और जुकाम में आराम देता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। साथ ही ठंड में अपच की समस्या आम है, पिप्पली पाचन अग्नि को प्रज्वलित करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और गले की खराश को कम करती है।

और पढ़ें "सुबह की आदतें जो शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करती हैं"

 

यह सर्दी-जुकाम के वायरस को रोकने में भी सहायक है। शहद के साथ पिप्पली का संयोजन इसे और कारगर बनाता है। शहद प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो गले को आराम देता है और बैक्टीरिया को मारता है। आयुर्वेदाचार्य इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताते हैं। इसके लिए 1 चम्मच पिप्पली पाउडर लें और इसे 2 चम्मच शहद में अच्छी तरह मिलाएं। इसे दिन में 3 से 4 बार लें। गर्म पानी के साथ लेने से असर दोगुना हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिश्रण सर्दी-जुकाम में बेहद कारगर है क्योंकि पिप्पली बलगम को बाहर निकालती है और शहद इंफ्लामेशन कम करता है। नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की समस्या दूर हो जाती है।




लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 9 नवंबर 2025, रविवार

मेष- यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 नवंबर 2025, रविवार

व्यक्तियों में सक्रियता के तीन प्रकार और कार्य पूर्णता की ओर नेतृत्व

व्यक्तियों में सक्रियता अलग-अलग रूपों में देखने को मिलती है। कुछ लोग कार्यों की ओर पूरी तरह प्रवृत्त नहीं होते...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
व्यक्तियों में सक्रियता के तीन प्रकार और कार्य पूर्णता की ओर नेतृत्व

मुजफ्फरनगर: द. एस. डी. पब्लिक स्कूल का आठवां स्थापना दिवस, छात्रों को सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी भव्य शाम

मुजफ्फरनगर। द. एस. डी. पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड में विद्यालय का आठवां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत भव्य एवं...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: द. एस. डी. पब्लिक स्कूल का आठवां स्थापना दिवस, छात्रों को सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी भव्य शाम

Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: किसमें है असली रॉयल फील, डिजाइन फीचर्स और इंजन में कौन है सबसे आगे

अगर आप रॉयल एनफील्ड के फैन हैं और नई 650cc बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके...
ऑटोमोबाइल 
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: किसमें है असली रॉयल फील, डिजाइन फीचर्स और इंजन में कौन है सबसे आगे

हरियाणा: खांसी की दवा प्लैनोकफ डी सीरप पर प्रतिबंध, डायएथिलीन ग्लाइकाल की अधिकता से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा

हरियाणा। खांसी की दवा प्लैनोकफ डी सीरप पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: खांसी की दवा प्लैनोकफ डी सीरप पर प्रतिबंध, डायएथिलीन ग्लाइकाल की अधिकता से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पनीर टिक्का विवाद में पति-पत्नी का तलाक, काउंसलिंग भी नहीं बचा सकी रिश्ता

मेरठ: रिश्तों की डोर कितनी कमजोर हो सकती है, इसका एक अजीबोगरीब उदाहरण मेरठ में देखने को मिला है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पनीर टिक्का विवाद में पति-पत्नी का तलाक, काउंसलिंग भी नहीं बचा सकी रिश्ता

मेरठ: महिला ग्राम प्रधान के घर के सामने बदमाशों ने की 30 राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ: मेरठ जिले में देर रात उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब एक महिला ग्राम प्रधान के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: महिला ग्राम प्रधान के घर के सामने बदमाशों ने की 30 राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

बरेली: युवक ने पिता से माफी मांगते हुए आत्महत्या का प्रयास किया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस तलाश में जुटी

बरेली: बरेली में एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली: युवक ने पिता से माफी मांगते हुए आत्महत्या का प्रयास किया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस तलाश में जुटी

सहारनपुर: बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन से भरे 11 ट्रक जब्त

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 11 वाहन जब्त किए है। वरिष्ठ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन से भरे 11 ट्रक जब्त