सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

On

सहारनपुर। जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने 65 वर्षीय नेता के माथे के बीचोंबीच गोली मारी। घटना के वक्त घर में करीब 10 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को भी फायरिंग की आवाज सुनाई नहीं दी।

डिडौली गांव में हुई वारदात

और पढ़ें मेरठ में पल्लवपुरम थाने का त्रैमासिक निरीक्षण, सीओ दौराला ने दिए व्यवस्था सुधार के निर्देश

मृतक की पहचान धर्म सिंह (65) के रूप में हुई है, जो अंबेहटा मंडल में भाजपा के उपाध्यक्ष थे। उनका बेटा सुशील भी अंबेहटा मंडल का महामंत्री है। बताया जा रहा है कि सुशील आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, जिसके चलते पुलिस इस वारदात को राजनीतिक रंजिश के एंगल से भी देख रही है।

और पढ़ें सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन हुआ बिजनौर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

घर के पीछे चारपाई पर मिला शव

और पढ़ें लखनऊ में महिला कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरूम से 2.5 करोड़ का सोना पार किया, प्रॉपर्टी खरीदी और कार का लोन चुकाया

मृतक के बेटे सुशील ने बताया कि उनके पिता धर्म सिंह शुक्रवार रात घर के पीछे बने बाड़े में एक चारपाई पर सो रहे थे। सुशील ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे तक अपने पिता के साथ ही बैठकर राजनीति और गांव की बातें कर रहा था। चाय देने के बाद वह घर के अंदर चला गया।

सुबह करीब 6:45 बजे सुशील की पत्नी नीलम जब गाय का दूध निकालने बाड़े में आईं, तो उन्होंने देखा कि चारपाई पर खून फैला हुआ था और उनके ससुर के सिर में गोली लगी थी। नीलम के चिल्लाने पर परिवार के बाकी सदस्य भागे और पुलिस को सूचना दी।

बारात के शोर में दबी गोली की आवाज

गांव के लोगों और पड़ोसियों ने इस बात पर हैरानी जताई कि घर में 10 लोगों के होने के बावजूद किसी ने गोली की आवाज क्यों नहीं सुनी। गांव के ओमपाल कश्यप और प्रदीप वशिष्ठ ने बताया कि धर्म सिंह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

ओमपाल कश्यप ने बताया कि रात में गांव में बारात आई हुई थी, जिसके शोरगुल के कारण ही किसी को भी फायरिंग की आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ: युवक ने हरिद्वार में सिपाही पर नशीला पदार्थ पिलाकर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया, पुलिस जांच में

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने एक सिपाही पर हरिद्वार में अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाकर सनसनी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: युवक ने हरिद्वार में सिपाही पर नशीला पदार्थ पिलाकर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया, पुलिस जांच में

स्टार अमीषा पटेल को मुरादाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को पेश होने का आदेश दिया

      मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
 स्टार अमीषा पटेल को मुरादाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को पेश होने का आदेश दिया

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हमारी सरकार बनते ही बिहार को महा-जंगलराज से मिलेगी मुक्ति, हर परिवार को मिलेगी नौकरी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जमुई में आयोजित चुनावी सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा...
देश-प्रदेश  बिहार 
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हमारी सरकार बनते ही बिहार को महा-जंगलराज से मिलेगी मुक्ति, हर परिवार को मिलेगी नौकरी

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

अगर आप एक स्टाइलिश और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए शानदार मौका...
ऑटोमोबाइल 
Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

उत्तर प्रदेश

मेरठ: युवक ने हरिद्वार में सिपाही पर नशीला पदार्थ पिलाकर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया, पुलिस जांच में

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने एक सिपाही पर हरिद्वार में अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाकर सनसनी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: युवक ने हरिद्वार में सिपाही पर नशीला पदार्थ पिलाकर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया, पुलिस जांच में

स्टार अमीषा पटेल को मुरादाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को पेश होने का आदेश दिया

      मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
 स्टार अमीषा पटेल को मुरादाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को पेश होने का आदेश दिया

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बुखार से पीड़ित नौजवान एक युवक की सऊदी अरब से लौटते वक्त हवाई जहाज में तबियत बिगड...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन