कई बीमारियों की जड़ है कब्ज, आंतों में पनप रहे गंदे बैक्टीरिया से ऐसे पाएं छुटकारा

On

साधारण तौर पर ये माना जाता है कि पेट की समस्या सिर्फ पेट और पाचन को प्रभावित करती है, लेकिन ऐसा नहीं है। पेट से जुड़ी हर बीमारी पूरे शरीर को प्रभावित करना शुरू कर देती है। पेट से जुड़ी एक समस्या कब्ज है, जिसे अक्सर लोग साधारण मानते हैं। लोगों का मानना है कि कब्ज खान-पान की वजह से कभी-कभार हो जाता है और ये आम बात है, लेकिन ये पूरे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे सिर दर्द, आंतों में सूजन से लेकर बवासीर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

 

और पढ़ें ध्यान: मानसिक शांति और एकाग्रता पाने की प्राचीन कला

और पढ़ें गर्भावस्था में महिलाओं के लिए भद्रासन: दर्द और परेशानी से राहत दिलाने वाला योगासन

आयुर्वेद में कब्ज को हर रोग की जड़ माना जाता है। कब्ज यानी आंतों में जमी गदंगी शरीर में बीमारियों की जनक होती है, जो विषैले पदार्थों के जरिए अच्छे बैक्टीरिया का नाश करती हैं और खराब बैक्टीरिया तेजी से शरीर में बढ़ने लगते हैं। आयुर्वेद में कब्ज को मलावरोध कहा गया है और इसे वात दोष की वृद्धि से जोड़कर देखा गया है। इसमें आंतों में मल सूख जाता है और वात दोष की वृद्धि की वजह से आंतों की गतिशीलता कम हो जाती है, जिससे आंत शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में असमर्थ हो जाती है और गंदे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

और पढ़ें कब्ज और पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा पवनमुक्तासन: जानें आसान तरीका

 

कब्ज सिर्फ पाचन तंत्र को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इससे गैस बनने की परेशानी, सिर दर्द होना, उल्टी होना, जी मचलाना, आंतों में संक्रमण, बवासीर और तनाव जैसी परेशानियां होने लगती हैं। आयुर्वेद में कब्ज से छुटकारा पाने के कई तरीके बताए गए हैं, जिससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को निकाला जा सकता है। त्रिफला चूर्ण ऐसा चूर्ण है जिसे कई बीमारियों में दवा के रूप में लिया जाता है। इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा होता है, जो कई समस्याओं में राहत देता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी में लेना चाहिए।

 

इससे पेट साफ होता है और आंतों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है। अंजीर और मुनक्का खाने से भी कब्ज में राहत मिलती है। रात में दोनों को भिगोकर सुबह खाली पेट लिया जा सकता है या रात में दूध के साथ अंजीर और मुनक्का को उबाल लें और गुनगुना होने पर दूध का सेवन करें। अगर इससे भी आसान तरीका जानना है, तो सुबह खाली पेट 6 मुनक्का में काला नमक भरकर सेवन करें। इन तरीकों से करने से कब्ज आंतों में टूटने लगेगी और आंतों से निकलने में आसानी होगी। अंजीर और मुनक्का में भरपूर फाइबर होता है, जो आंतों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट नींबू और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे पेट साफ होने में मदद मिलती है और शरीर में विटामिन सी की पूर्ति भी होती है। इसके साथ ही आहार में फाइबर ज्यादा लें। फलों के जूस से परहेज करें और साबुत फल और दालें खाएं। इसके साथ ही हल्की सैर और व्यायाम भी राहत देगा। 


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में इको चालक ने पुलिस से की हाथापाई,गाड़ी सीज,आरोपी गिरफ्तार,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शामली। जनपद शामली की कैराना कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार...
शामली 
शामली में इको चालक ने पुलिस से की हाथापाई,गाड़ी सीज,आरोपी गिरफ्तार,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

औरैया में सड़क हादसा: युवक की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर, मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

औरैया। रविवार की सुबह उस समय मातम छा गया जब जालौन जनपद के जगम्मनपुर निवासी शिव नरेश पुत्र भोगीलाल की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
औरैया में सड़क हादसा: युवक की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर, मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

‘द गर्लफ्रेंड’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रश्मिका मंदाना की फिल्म ने ‘हक’ और ‘जटाधरा’ को दी कड़ी टक्कर

The Girlfriend Collection: साउथ की लेडी सुपरस्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर सुर्खियों में...
मनोरंजन 
‘द गर्लफ्रेंड’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रश्मिका मंदाना की फिल्म ने ‘हक’ और ‘जटाधरा’ को दी कड़ी टक्कर

शादीशुदा होकर भी एक्ट्रेस संग अफेयर? Bigg Boss 19 के अभिषेक बजाज पर पत्नी के धोखा देने के आरोप से मचा बवाल

Abhishek Bajaj: बिग बॉस 19 के प्रतिभागी और टीवी एक्टर अभिषेक बजाज एक बार फिर चर्चाओं में हैं। खबर है...
मनोरंजन 
शादीशुदा होकर भी एक्ट्रेस संग अफेयर? Bigg Boss 19 के अभिषेक बजाज पर पत्नी के धोखा देने के आरोप से मचा बवाल

तमन्ना भाटिया ने बताई आयुर्वेद की शक्ति: फिटनेस और सेहत का राज़

नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती है, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस हमेशा चर्चा...
मनोरंजन 
तमन्ना भाटिया ने बताई आयुर्वेद की शक्ति: फिटनेस और सेहत का राज़

उत्तर प्रदेश

औरैया में सड़क हादसा: युवक की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर, मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

औरैया। रविवार की सुबह उस समय मातम छा गया जब जालौन जनपद के जगम्मनपुर निवासी शिव नरेश पुत्र भोगीलाल की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
औरैया में सड़क हादसा: युवक की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर, मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

एटा में भूखे-बेबस बुजुर्गों का दर्द देखा, पुलिस ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

   एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र से पुलिस की इंसानियत की एक मिसाल पेश करने वाला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एटा में भूखे-बेबस बुजुर्गों का दर्द देखा, पुलिस ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

गंगा किनारे ज़मीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे, फायरिंग और पथराव के बाद 14 आरोपी पहुंचे जेल

Amroha News: बदायूं जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में गंगा किनारे खाली पड़ी सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
गंगा किनारे ज़मीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे, फायरिंग और पथराव के बाद 14 आरोपी पहुंचे जेल

“हाथरस में पुलिस-आसिफ मुठभेड़! 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद”

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सिकंदराराऊ में पुलिस ने देर रात एक मुठभेड़ के बाद 25,000 रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“हाथरस में पुलिस-आसिफ मुठभेड़! 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद”