गैस, सूजन और पेट के भारीपन से हैं परेशान? सुबह-सुबह अपनाएं ये तीन आयुर्वेदिक उपाय

On

नई दिल्ली। सुबह-सुबह पेट का फूल जाना यानी पेट भारी लगना, गैस बनना या पेट में हल्का-सा दबाव महसूस होना, ये ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे बहुत से लोग रोजाना जूझते हैं। इसके पीछे का कारण रात को देर से या ज्यादा मसालेदार खाना खाना, नींद की कमी, पानी कम पीना और शरीर में सूजन को बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना आदि है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता या शरीर में टॉक्सिन्स यानी विषैले तत्व जमा हो जाते हैं, तब ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।

 

और पढ़ें चतुरंग दंडासन: बैठने और दर्द से परेशान शरीर को दें ताकत और लचीलापन!

और पढ़ें दूध के साथ खट्टे फल न लें, पाचन और सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

अगर कुछ प्राकृतिक चीजों को सुबह खाली पेट लिया जाए तो ये न केवल पेट की सूजन कम करेंगे, बल्कि शरीर को अंदर से साफ भी करने में मदद करते हैं। नींबू और अदरक: अदरक को आयुर्वेद में 'विषघ्न' यानी शरीर से विष निकालने वाली औषधि माना गया है। इसमें जिंजरॉल नाम का एक तत्व होता है, जो सूजन को कम करता है, पाचन क्रिया को तेज करता है और आंतों को आराम पहुंचाता है। वहीं नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

और पढ़ें मोटापा घटाने और पाचन तंत्र मजबूत करने में मददगार है त्रिकोणासन, जानें आसान विधि और लाभ

 

साथ ही पाचन रसों को सक्रिय करके भोजन को पचाने में मदद करता है। जब इन दोनों को गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीया जाए तो यह पेट की गैस को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और सूजन को कम करने में काफी मददगार होता है। इसमें शहद मिलाने से इसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है और एंटीबैक्टीरियल गुण भी बढ़ जाते हैं। सौंफ की चाय: बरसों से भारतीय घरों में पाचन के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। सौंफ में ऐनेथोल नामक तत्व होता है, जो गैस को बनने से रोकता है और पेट में पहले से जमा गैस को बाहर निकालता है।

 

इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो आंतों को आराम पहुंचाते हैं। आयुर्वेद कहता है कि सौंफ वात दोष को शांत करती है, जो गैस और सूजन की एक प्रमुख वजह होती है। एक कप गर्म पानी में थोड़ी सी सौंफ डालकर उबालें, छानें और खाली पेट पी जाएं। कुछ दिनों में ही इसका असर दिखने लगता है। ग्रीन टी: यह हेल्थ कॉन्शियस लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो न केवल शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, बल्कि सूजन को भी नियंत्रित करते हैं। ग्रीन टी पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है और लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पेट हल्का महसूस होता है। हालांकि इसे पीते समय इसमें चीनी न मिलाएं, ताकि इसके औषधीय गुण बरकरार रहें। 


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

जिलाधिकारी ने आईटीआई प्रिंसिपल को लगाई फटकार, स्किल्ड युवा तैयार न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी उमेश...
मुज़फ़्फ़रनगर 
जिलाधिकारी ने आईटीआई प्रिंसिपल को लगाई फटकार, स्किल्ड युवा तैयार न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर: डीएम के आदेश पर शाहपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, अवैध जांच पर प्रशासन सख्त

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: डीएम के आदेश पर शाहपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, अवैध जांच पर प्रशासन सख्त

मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा की दर्दनाक मौत के बाद जनपद में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा