बिना धूप के सर्दियों में कैसे करें विटामिन डी की कमी पूरी? जानें असरदार तरीके

On

 नई दिल्ली। भारत जैसे देश में, जहां साल के अधिकतर दिन सूरज चमकता है, फिर भी हर चौथा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है। माघ के महीने में सर्दियां अपने चरम पर होती हैं और सूर्य की शक्ति भी क्षीण हो जाती है। कुछ दिनों पर आसमान में सिर्फ बादल और घना कोहरा दिखता है।

ऐसे में विटामिन डी शरीर को पूरी मात्रा में नहीं मिल पाता है। विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन डी की कमी शरीर को बेजान और कमजोर कर देती है, और शरीर में हड्डियां, मांसपेशियां, दांत और इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होते हैं। सर्दियों में वात दोष की वृद्धि तेजी से होती है और विटामिन डी की कमी के साथ जोड़ों के दर्द के लिए भी जिम्मेदार होती है। ऐसे में विटामिन डी की पूर्ति शरीर में होना बहुत जरूरी है। शरीर में विटामिन डी दो रूपों में पाया जाता है।

और पढ़ें केमिकल से भरे फेस वॉश से दोगुना फायदे देंगे ये प्राकृतिक नुस्खे, खिल उठेगा चेहरा

पहला विटामिन डी-3 और दूसरा विटामिन डी-2। विटामिन डी-3 धूप की वजह से शरीर में बनता है, जबकि विटामिन डी-2 भोजन और सप्लीमेंट से मिलता है। रोजाना एक वयस्क को 600-800 आईयू, बच्चों को 400 आईयू, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 800-1000 आईयू और गर्भवती महिलाओं को 800-1000 आईयू विटामिन डी की आवश्यकता होती है। अगर आप विटामिन डी की जांच कराते हैं तो रक्त में विटामिन डी की मात्रा 30-50 एनजी/एमएल होना आवश्यक है। अगर मात्रा कम है तो आप विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। बिना धूप के विटामिन की कमी को पूरा करना असंभव नहीं है, लेकिन थोड़ा मुश्किल जरूर है। इसके लिए फोर्टिफाइड फूड का सेवन करें, जिसमें पहले से खनिज और पोषक तत्व मिले होते हैं। आहार में फोर्टिफाइड दूध, अनाज, बादाम, और सोया का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा तरीका है मशरूम का सेवन। मशरूम में भरपूर मात्रा में विटामिन डी-2 होता है। इसके लिए मशरूम को मसालों के साथ न पकाएं, बल्कि उबालकर सलाद के रूप में ले सकते हैं, या हल्के घी, जीरे और नमक के साथ शैलो फ्राई कर सकते हैं। तीसरा, डॉक्टर की सलाह के साथ सप्लीमेंट लेना।

और पढ़ें गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक, इन उपायों से रहें सुरक्षित

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर हफ्ते और महीने में एक बार विटामिन का सेवन करने की सलाह देते हैं। ये भी एक तरीका है जिससे विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। दूध और दही में भी विटामिन डी मिल जाता है, लेकिन मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो दूध और दही का सेवन जरूर करें, क्योंकि हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में जितनी भूमिका विटामिन डी की होती है, उतनी ही कैल्शियम की होती है। दोनों को साथ में लेने से दोगुना फायदा शरीर को मिलता है, क्योंकि कैल्शियम विटामिन डी के अवशोषण को बढ़ा देता है। 

और पढ़ें साल के सबसे ठंडे 14 दिनों में कैसे रखें अपना ख्याल, जान लें ये जरूरी उपाय

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में “सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक” विषय पर एडवोकेसी मीटिंग और संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार में सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक विषय पर जनपद स्तरीय एडवोकेसी मीटिंग/संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में “सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक” विषय पर एडवोकेसी मीटिंग और संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन

'ममता को घबराहट क्यों?' आई-पैक रेड पर भाजपा का प्रहार.. रविशंकर प्रसाद बोले- स्वतंत्र भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ..!

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
'ममता को घबराहट क्यों?' आई-पैक रेड पर भाजपा का प्रहार.. रविशंकर प्रसाद बोले- स्वतंत्र भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ..!

ग्रेटर नोएडा में महिला से लिफ्ट में चेन छीनने की कोशिश, हेलमेट पहने था बदमाश

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में लिफ्ट में एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन छीनने की कोशिश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में महिला से लिफ्ट में चेन छीनने की कोशिश, हेलमेट पहने था बदमाश

'असली भोजन' ही दवा है : अमेरिका में नई डायटरी गाइडलाइंस का लोगों ने किया स्वागत

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के लिए नए आहार दिशा-निर्देश यानी डायटरी गाइडलाइंस जारी की है। इन्हें मेडिकल एसोसिएशन, किसान...
हेल्थ 
'असली भोजन' ही दवा है : अमेरिका में नई डायटरी गाइडलाइंस का लोगों ने किया स्वागत

मुंबई भाजपा की बड़ी कार्रवाई: BMC चुनाव 2026 से पहले 26 बागी नेता 6 साल के लिए निलंबित

मुंबई। मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने शुक्रवार को मुंबई में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 26 पदाधिकारियों को...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई भाजपा की बड़ी कार्रवाई: BMC चुनाव 2026 से पहले 26 बागी नेता 6 साल के लिए निलंबित

उत्तर प्रदेश

मेरठ में “सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक” विषय पर एडवोकेसी मीटिंग और संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार में सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक विषय पर जनपद स्तरीय एडवोकेसी मीटिंग/संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में “सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक” विषय पर एडवोकेसी मीटिंग और संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन

मेरठ और पश्चिमी यूपी में बर्फीली हवाओं और शीतलहर का कहर, राहत की उम्मीद कम

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। गलन ने लोगों की परेशानी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ और पश्चिमी यूपी में बर्फीली हवाओं और शीतलहर का कहर, राहत की उम्मीद कम

SDM ने होमगार्ड को धमकाया—‘साले पंडित हो, जूते से मारूंगा’, होमगार्ड ने कहा, न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या तक का कदम”

   बहराइच। जिले के तहसील क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें होमगार्ड रमाकांत मिश्रा ने उपजिलाधिकारी (SDM)...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
SDM ने होमगार्ड को धमकाया—‘साले पंडित हो, जूते से मारूंगा’, होमगार्ड ने कहा, न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या तक का कदम”

मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या, बेटी का अपहरण; गांव सील, अतुल प्रधान धरने पर बैठे

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या, बेटी का अपहरण; गांव सील, अतुल प्रधान धरने पर बैठे