मेरठ और पश्चिमी यूपी में बर्फीली हवाओं और शीतलहर का कहर, राहत की उम्मीद कम
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। गलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मेरठ और पश्चिम यूपी के जिलों में शीतलहर और बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है, गलन और सर्द हवाएं परेशानी बढ़ाएंगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में इन दिनों शीतलहर और सर्द हवाओं का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम को चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर किया है। दिन में हल्की धूप निकलने से ठंड में कुछ राहत मिली है। लेकिन गलन बरकरार है। आने वाले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
गलन और कंपा देने वाली ठंड ने परेशानी बढ़ाई है। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ा है। जनवरी के पहले सप्ताह में जहां दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा वहीं दूसरे सप्ताह में भी बर्फीली शीतलहर का असर बना हुआ है।
ठंडी हवाओं और गलन के कारण पूरा शरीर सुन्न हो रहा है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में हालात ऐसे हैं कि घर के अंदर राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार की सुबह कोहरा जंगल और खुले क्षेत्रों तक ही सीमित रहा, लेकिन मौसम गलन और ठंड का बना रहा।
