गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक, इन उपायों से रहें सुरक्षित

On

 नई दिल्ली। गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। इस दौरान शरीर में सिर्फ मां की नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की जरूरतें भी पूरी करनी होती हैं। ऐसे में खून यानी हीमोग्लोबिन की भूमिका और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यही ऑक्सीजन और पोषण को मां से बच्चे तक पहुंचाने का काम करता है।

जब गर्भवती महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने लगती है, तो इसका असर सिर्फ उसकी सेहत पर ही नहीं, बल्कि बच्चे के विकास पर भी पड़ सकता है। शुरुआत में यह समस्या हल्की थकान, सांस फूलने या चक्कर आने के रूप में नजर आती है, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह कमजोरी, संक्रमण का खतरा और प्रसव से जुड़ी जटिलताओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और सही समय पर इसके उपायों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

और पढ़ें दवा और सही आहार के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन का स्तर, जानें कारण से लेकर सही तरीका

गर्भावस्था में आयरन से भरपूर भोजन को रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत होती हैं, जो खून बनने की प्रक्रिया को मजबूत करती हैं। चुकंदर भी इस दौरान काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन के साथ ऐसे तत्व होते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। अनार, सेब और आंवला जैसे फल भी कमजोरी को कम करते हैं। सूखे मेवे भी हीमोग्लोबिन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। खजूर, किशमिश और अंजीर में मौजूद आयरन और प्राकृतिक शुगर शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इन्हें रात में भिगोकर सुबह खाने से इनके पोषक तत्व आसानी से पचते हैं और शरीर को बेहतर लाभ मिलता है।

और पढ़ें सरसों का तेल सर्दियों का नेचुरल मॉइस्चराइजर, रूखी त्वचा से दिलाए राहत

काले तिल और गुड़ का सेवन भी गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी माना जाता है, क्योंकि यह आयरन की पूर्ति के साथ-साथ थकान और कमजोरी को भी दूर करता है। आयरन के सही अवशोषण के लिए विटामिन सी का होना बहुत जरूरी है। इसलिए खाने के साथ नींबू, संतरा, मौसमी, या आंवला जैसी खट्टी चीजों को शामिल करना चाहिए। यह शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन देता है। वहीं चाय और कॉफी से दूरी बनाना जरूरी है, क्योंकि इनमें मौजूद तत्व आयरन के असर को कम कर देते हैं। अगर चाय पीनी ही हो, तो भोजन और आयरन की दवा से कुछ समय का अंतर रखना बेहतर होता है। गर्भावस्था में डॉक्टर द्वारा दी गई आयरन और फोलिक एसिड की दवा को नियमित और सही तरीके से लेना भी बेहद जरूरी है।

और पढ़ें उयिर तातुक्कल : शरीर की तीन जरूरी शक्तियां, जो रखती हैं सेहत का ख्याल

कई बार महिलाएं पेट में जलन या उलझन की वजह से दवा छोड़ देती हैं, जिससे हीमोग्लोबिन और ज्यादा गिर सकता है। ऐसे में दवा का समय बदलकर या भोजन के बाद लेने से समस्या कम हो सकती है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह दवा बंद नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा पर्याप्त नींद और मानसिक शांति भी हीमोग्लोबिन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। पूरी नींद लेने से शरीर को खुद को ठीक करने और नई रक्त कोशिकाएं बनाने का समय मिलता है। हल्की सैर, प्राणायाम और गहरी सांस लेने की आदतें शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर बनाती हैं, जिससे कमजोरी और थकान कम महसूस होती है। गर्भावस्था में कोई भी घरेलू उपाय और आहार में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

JNU में 'नफरत की राजनीति' पर प्रशासन का डंडा, मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी करने वाले छात्र होंगे कैंपस से बाहर

   नई दिल्ली (New Delhi): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। सोमवार रात साबरमती ढाबा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
JNU में 'नफरत की राजनीति' पर प्रशासन का डंडा, मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी करने वाले छात्र होंगे कैंपस से बाहर

यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

   लखनऊ (Lucknow) | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रिवील किया बेटे का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली झलक

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का इंतजार खत्म कर दिया है।...
Breaking News  मनोरंजन 
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रिवील किया बेटे का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली झलक

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर आधी रात को 'बुलडोजर' एक्शन: पत्थरबाजी के बाद छावनी बना इलाका, 10 हिरासत में

   नई दिल्ली (New Delhi): देश की राजधानी दिल्ली का तुर्कमान गेट इलाका बुधवार को उस समय अखाड़ा बन गया जब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के तुर्कमान गेट पर आधी रात को 'बुलडोजर' एक्शन: पत्थरबाजी के बाद छावनी बना इलाका, 10 हिरासत में

बड़ौत में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, घर के अंदर चल रहा था, SDM के छापे में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा था बच्चों का इलाज

बड़ौत/बागपत (Baraut/Baghpat): जनपद बागपत के बड़ौत में प्रशासन ने अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, घर के अंदर चल रहा था, SDM के छापे में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा था बच्चों का इलाज

उत्तर प्रदेश

यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

   लखनऊ (Lucknow) | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मतदाता सूची का 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

बड़ौत में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, घर के अंदर चल रहा था, SDM के छापे में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा था बच्चों का इलाज

बड़ौत/बागपत (Baraut/Baghpat): जनपद बागपत के बड़ौत में प्रशासन ने अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, घर के अंदर चल रहा था, SDM के छापे में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा था बच्चों का इलाज

संभल में मजार और मस्जिद पर प्रशासन की टेढ़ी नजर: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की पुष्टि, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

संभल (Sambhal): जनपद संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में स्थित दादा मियां की जियारत स्थल को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में मजार और मस्जिद पर प्रशासन की टेढ़ी नजर: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण की पुष्टि, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

कानपुर में 'श्रद्धा हत्याकांड' जैसी दरिंदगी, प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को मारकर जमीन में गाड़ा, 8 महीने बाद निकला कंकाल

कानपुर (Kanpur): उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सजेती थाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में 'श्रद्धा हत्याकांड' जैसी दरिंदगी, प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को मारकर जमीन में गाड़ा, 8 महीने बाद निकला कंकाल