मोरना के खेत में 'बम' जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, बोरे में बंद मिली नुकीली चीज को पुलिस ने कब्जे में लिया
मोरना (Morna) | मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar):
गन्ने की छिलाई के दौरान मिली वस्तु: जानकारी के अनुसार, राजेश के खेत में मजदूर गन्ने की फसल काट रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर की बलकटी मिट्टी में दबे एक बोरे से टकराई। बोरा खोलने पर उसमें आगे से नुकीले आकार की एक भारी लोहे की वस्तु मिली। इसकी जानकारी मिलते ही खेत के चौकीदार भंवर सिंह उर्फ बिल्लू ने पुलिस को अवगत कराया।
पुलिस और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी: घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ देववृत वाजपेयी और थानाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षा के घेरे में लेते हुए अपने कब्जे में ले लिया है।
सीओ देववृत वाजपेयी ने बताया कि गन्ने के खेत से बरामद हुई यह वस्तु लोहे की है और आगे से नुकीली है। शुरुआती जांच में इसमें कोई बारूद या विस्फोटक होने के प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इसकी तकनीकी जांच विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी। फिलहाल वस्तु को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है और गांव में पुलिस सतर्कता बरत रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
