स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है माइंडफुल ईटिंग, जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

On

आज के समय में मोटापा सिर्फ शरीर का वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य पर असर डालने वाली स्थिति है। जब शरीर में वसा (फैट) अधिक मात्रा में जमा हो जाती है, तो इसका असर हृदय की कार्यप्रणाली, पाचन तंत्र (मेटाबॉलिज्म) और शरीर की ऊर्जा या जीवनशक्ति (वाइटैलिटी) पर पड़ता है। इससे व्यक्ति जल्दी थकान महसूस करता है, सुस्ती आती है और धीरे-धीरे शुगर, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। आयुर्वेद में मोटापे को स्थौल्य कहा गया है।

और पढ़ें लहसुन: स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ एक बहुमूल्य आयुर्वेदिक औषधि, जो रखे हृदय और शरीर को स्वस्थ

और पढ़ें तनाव और हार्मोन असंतुलन से मासिक धर्म चक्र पर असर, योग और सही खानपान से पाएं राहत

यह तब होता है जब शरीर में कफ दोष बढ़ जाता है यानी शरीर भारी, ठंडा और सुस्त बनने लगता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह असंतुलन हमारी गलत खान-पान की आदतों, अस्थिर दिनचर्या और मानसिक तनाव के कारण होता है। देर रात भोजन करना, तैलीय और मीठे पदार्थों का ज्यादा सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी और पर्याप्त नींद न लेना मोटापे के मुख्य कारण माने जाते हैं।

और पढ़ें गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा और गुजराती नव वर्ष एक साथ बुधवार को

आयुर्वेद यह नहीं कहता कि वजन घटाने के लिए भूखे रहें या सख्त डाइट अपनाएं। इसके बजाय यह सिखाता है कि हमें अपने आहार और जीवनशैली में संतुलन लाना चाहिए। दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम, योग या प्राणायाम से करना, भोजन में ताजे और हल्के खाद्य पदार्थ लेना और रात को समय पर सोना शरीर को संतुलन में रखता है। इसके साथ ही धीरे-धीरे खाना, ठीक से चबाना और मन लगाकर भोजन करना भी महत्वपूर्ण है। इसे ही ‘माइंडफुल ईटिंग’ कहा गया है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में मोटापा कम करने के लिए कुछ प्राकृतिक औषधियां बताई गई हैं। इनमें गिलोय शरीर से विषैले तत्वों को निकालकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।

वहीं गुग्गुलु वसा को जलाने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसके अलावा त्रिफला भी एक शक्तिशाली हर्बल संयोजन है, जो पाचन और डिटॉक्स दोनों में फायदेमंद है। आयुर्वेद मानता है कि शरीर और मन का संतुलन ही असली स्वास्थ्य है। जब हम अपनी आदतों को प्रकृति के अनुरूप बनाते हैं, तो न केवल हमारा वजन नियंत्रित होता है, बल्कि हम अंदर से ऊर्जावान, हल्के और प्रसन्न महसूस करते हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

आलिया भट्ट ने मनीष मल्होत्रा से की थी एक इमोशनल रिक्वेस्ट, बची हुई फैब्रिक से बना मेहंदी सेरेमनी का खास लहंगा

Alia Bhatt: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिच’...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने मनीष मल्होत्रा से की थी एक इमोशनल रिक्वेस्ट, बची हुई फैब्रिक से बना मेहंदी सेरेमनी का खास लहंगा

तमिल संगीत जगत में शोक की लहर: मशहूर संगीतकार एमसी सबेश का 68 वर्ष की उम्र में निधन

Tamil Composer MC Sabesh Passes Away: तमिल सिनेमा के लिए गुरुवार का दिन गहरे दुख की खबर लेकर आया। मशहूर...
मनोरंजन 
तमिल संगीत जगत में शोक की लहर: मशहूर संगीतकार एमसी सबेश का 68 वर्ष की उम्र में निधन

Tata Nexon 2025: जबरदस्त फीचर्स, दमदार इंजन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ, जानिए क्यों यह SUV सबकी फेवरेट

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक पावरफुल और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जो शहर में...
ऑटोमोबाइल 
Tata Nexon 2025: जबरदस्त फीचर्स, दमदार इंजन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ, जानिए क्यों यह SUV सबकी फेवरेट

मुजफ्फरनगरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

मुज़फ़्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टरवार छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

मेरठ में तेज रफ्तार कार ने स्विगी डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बाइक सवार डिलीवरी बॉय को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में तेज रफ्तार कार ने स्विगी डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल

बुलंदशहर में डायल-112 की गाड़ी खुद पड़ी बीमार, ट्रैक्टर से खींचकर ले जानी पड़ी- वीडियो वायरल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां पुलिस की आपातकालीन सेवा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में डायल-112 की गाड़ी खुद पड़ी बीमार, ट्रैक्टर से खींचकर ले जानी पड़ी- वीडियो वायरल