पपीता: स्वास्थ्य के लिए अमृतफल, जानिए इसके अनगिनत फायदे

On

पपीता एक ऐसा फल है जो सालभर आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। आयुर्वेद में इसे अमृतफल कहा गया है, क्योंकि यह शरीर के तीनों दोष वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है। पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम हमारे पाचन को मजबूत बनाता है और शरीर को अंदर से साफ करता है। यही वजह है कि पपीता सिर्फ फल नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि है। पपीते का हर हिस्सा फल, बीज, पत्ते और उसका दूध सभी किसी न किसी रूप में फायदेमंद हैं।

 

और पढ़ें बैली फैट से परेशान? टमाटर खाकर पाएं चमत्कारी फायदा

और पढ़ें विश्व खाद्य दिवस 2025: सरकार 81 करोड़ लोगों को सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

इसका रस स्वाद में हल्का मीठा और कषाय होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। पपीता पित्त शांत करता है, पाचन सुधारता है, खून को साफ करता है और त्वचा को निखार देता है। अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट भारी रहने की समस्या है, तो सुबह खाली पेट एक कटोरी पका हुआ पपीता खाएं। इससे पाचन सुधरता है और पेट हल्का महसूस होता है। अगर चेहरे पर झुर्रियां या दाग-धब्बे हैं, तो पपीते के गूदे में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

और पढ़ें हथकरघा, कॉफी और बांस उत्पादों के लिए राहत: जीएसटी में कटौती से नागालैंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल

 

खून साफ करने के लिए पपीते की पत्तियों का काढ़ा बहुत असरदार है। दस ग्राम सूखी पत्तियां पानी में उबालकर पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे दाने और मुंहासे कम होते हैं। डेंगू में तो पपीते की पत्तियों का रस प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है और यह वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित है। अगर लीवर कमजोर है तो पपीते के बीजों को पीसकर एक चम्मच शहद के साथ लें।

 

इससे लीवर साफ होता है और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। कब्ज या पेट की सफाई के लिए रात में खाना खाने के बाद पपीता खाना बहुत फायदेमंद है। पपीते के बीज आंतों के कीड़ों को भी खत्म करते हैं। मासिक धर्म के दर्द में इसका रस पीने से राहत मिलती है, क्योंकि यह गर्भाशय की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। पपीता खाने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन से पहले है। बस ध्यान रखें, इसे कभी दही के साथ न खाएं, वर्ना पाचन बिगड़ सकता है। 



 

 

लेखक के बारे में


नवीनतम

नोएडा में किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक किशोरी बरामद की

नोएडा। नोएडा में प्रेमजाल में फंसाकर किशोरियों को भगाने वाले दो लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक किशोरी बरामद की

राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से की मुलाकात, यूपी में दलित उत्पीड़न पर जताया गहरा चिंता

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि पर देश का सियासी माहौल अभी भी गर्म...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से की मुलाकात, यूपी में दलित उत्पीड़न पर जताया गहरा चिंता

राहुल गांधी का आरोप: हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है

  नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के फतेहपुर में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के क्राइम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
राहुल गांधी का आरोप: हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है

रिवाबा जडेजा को गुजरात मंत्रिमंडल में मिली जगह, 25 नए मंत्रियों की सूची जारी

  गांधीनगर। गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके लिए 25 मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है। मुख्यमंत्री...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रिवाबा जडेजा को गुजरात मंत्रिमंडल में मिली जगह, 25 नए मंत्रियों की सूची जारी

ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें नींद के चमत्कारी फायदे

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की...
हेल्थ 
ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें नींद के चमत्कारी फायदे

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से की मुलाकात, यूपी में दलित उत्पीड़न पर जताया गहरा चिंता

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि पर देश का सियासी माहौल अभी भी गर्म...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से की मुलाकात, यूपी में दलित उत्पीड़न पर जताया गहरा चिंता

राहुल गांधी का आरोप: हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है

  नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के फतेहपुर में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के क्राइम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
राहुल गांधी का आरोप: हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है

अगले सप्ताह चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम इसी हफ्ते निपटा लें

नई दिल्ली। यदि बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम बाकी है, तो उसे तुरंत निपटा लें, क्योंकि त्यौहारों और साप्ताहिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिज़नेस  लखनऊ 
अगले सप्ताह चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम इसी हफ्ते निपटा लें

सीएम योगी बोले -अगर लौह पुरुष न होते तो भारत आज इतने मज़बूत रूप में एक नहीं होता

लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी बोले -अगर लौह पुरुष न होते तो भारत आज इतने मज़बूत रूप में एक नहीं होता