ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें नींद के चमत्कारी फायदे

On

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की नींद लेना भूल जाते हैं। देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का तनाव और अनियमित दिनचर्या ये सब नींद चुरा लेते हैं।

नतीजा ये होता है कि सुबह चेहरा थका हुआ दिखता है, आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियां और बेजान त्वचा दिखने लगती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि 'निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति।' यानी अच्छी नींद शरीर को ताकत, पोषण, ज्ञान और आनंद देती है। जब हम रात में सोते हैं, तब हमारा शरीर खुद की मरम्मत करता है। नई त्वचा की कोशिकाएं बनती हैं, कोलेजन तैयार होता है और पुरानी कोशिकाएं हट जाती हैं। यही वजह है कि अच्छी नींद को ब्यूटी स्लीप भी कहा जाता है।

और पढ़ें पपीता: स्वास्थ्य के लिए अमृतफल, जानिए इसके अनगिनत फायदे

अगर नींद पूरी न हो, तो यही प्रक्रिया रुक जाती है और चेहरे पर झुर्रियां, सुस्ती और एजिंग जल्दी दिखने लगती है। नींद के कई फायदे हैं। सबसे पहले, यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाती है, जिससे त्वचा टाइट और झुर्रियों से मुक्त रहती है। नींद से त्वचा में नमी बनी रहती है, जबकि नींद की कमी से चेहरा ड्राई दिखने लगता है। सोते समय ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं और चेहरा सुबह ताजा दिखता है। अच्छी नींद तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) को कम करती है, जिससे त्वचा की लोच बनी रहती है। वयस्कों को रोज कम से कम 7-8 घंटे, किशोरों को 8-10 घंटे और बच्चों को 10-12 घंटे की नींद जरूरी है।

और पढ़ें बहुत गर्म चाय पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

लेकिन, सिर्फ नींद की मात्रा नहीं, उसकी गुणवत्ता भी मायने रखती है। आयुर्वेद के अनुसार, रात 10 बजे से पहले सो जाना चाहिए क्योंकि उस समय कफ काल होता है, जो नींद लाने में मदद करता है। सोने से पहले गुनगुना दूध या त्रिफला लेने से मन शांत होता है। कमरे में हल्की रोशनी, शांत माहौल और संतुलित तापमान भी नींद को बेहतर बनाते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे भी बहुत असरदार हैं, जैसे रात को गर्म दूध में हल्दी या जायफल पाउडर मिलाकर पीना, पैरों पर सरसों का तेल लगाना, और सोने से पहले ध्यान या गहरी सांसें लेना। मोबाइल और कैफीन से दूर रहना भी उतना ही जरूरी है। 

और पढ़ें हथकरघा, कॉफी और बांस उत्पादों के लिए राहत: जीएसटी में कटौती से नागालैंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल

लेखक के बारे में


नवीनतम

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दीपावली से छठ तक चलेगी 305 अतिरिक्त बसें, किराया तय, सुरक्षा पर सख्ती

नोएडा। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज तथा छठ पूजा पर पर लोगों को अब घर पहुंचना आसान हो जाएगा। 18 अक्तूबर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दीपावली से छठ तक चलेगी 305 अतिरिक्त बसें, किराया तय, सुरक्षा पर सख्ती

मुज़फ्फरनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ — एक घायल, एक फरार, पुलिस ने बरामद किया तमंचा

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गौकश पुलिस की गोली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ — एक घायल, एक फरार, पुलिस ने बरामद किया तमंचा

रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

Diwali 20025: मुरादाबाद: दिवाली खुशियों और उत्सव का प्रतीक है, पर हर साल इस त्योहार के दौरान आंखों से जुड़ीं...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

GST 2.0 प्राइस कट और फेस्टिव ऑफर का डबल धमाका: होंडा कार्स पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा फायदा, मौका सिर्फ अक्टूबर तक

अगर आप भी इस फेस्टिव सीज़न में अपने घर एक नई कार लाने की सोच रहे हैं तो अब वक्त...
ऑटोमोबाइल 
GST 2.0 प्राइस कट और फेस्टिव ऑफर का डबल धमाका: होंडा कार्स पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा फायदा, मौका सिर्फ अक्टूबर तक

आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। वह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

उत्तर प्रदेश

रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

Diwali 20025: मुरादाबाद: दिवाली खुशियों और उत्सव का प्रतीक है, पर हर साल इस त्योहार के दौरान आंखों से जुड़ीं...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। वह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

मेरठ में किसानों ने भाकियू के झंडे और गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग

मेरठ। किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज भाकियू ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में किसानों ने भाकियू के झंडे और गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग

मेरठ के कॉलेज में दीपावली मेले में बुर्का विवाद: मुस्लिम युवतियों को सुरक्षा कारणों से रोकने पर भड़का हंगामा

मेरठ: शहर के प्रतिष्ठित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में आयोजित दीपावली मेले में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कॉलेज में दीपावली मेले में बुर्का विवाद: मुस्लिम युवतियों को सुरक्षा कारणों से रोकने पर भड़का हंगामा