बहुत गर्म चाय पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

On

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक इमोशन है। सुबह की नींद को अलविदा कहना हो या थकान को मिटाना हो, ज्यादातर लोग चाय का ही सहारा लेते हैं। कई घरों में तो दिन की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन अगर यही पसंदीदा चाय बेहद गर्म पी जाए, तो आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। कई वैज्ञानिक शोधों में साबित हो चुका है कि जरूरत से ज्यादा गर्म चाय पीने से एसोफैगस यानी खाने की नली में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

 

और पढ़ें पंचतृण: किडनी की प्राकृतिक सफाई और गर्मी में राहत देने वाली आयुर्वेदिक औषधि

और पढ़ें ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

जब हम बार-बार बहुत गर्म चीजें निगलते हैं, जैसे कि 65 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान वाली चाय, तो वह खाने की नली की कोमल परत को नुकसान पहुंचाती है। यह परत बार-बार जलने से वहां सूजन आ जाती है। सूजन के साथ-साथ कोशिकाओं में बदलाव शुरू हो जाता है, जो धीरे-धीरे कैंसर में बदल सकते हैं। इसे विज्ञान की भाषा में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन और सेल म्यूटेशन कहा जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डबल्यूएचओ) भी इस बात की पुष्टि कर चुका है कि 65 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म चीजों के नियमित सेवन से एसोफैजियल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

और पढ़ें धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज

 

ऐसे में सवाल उठता है कि यह कौन सा कैंसर है और इसके लक्षण क्या हैं? दरअसल, खाने की नली के दो मुख्य प्रकार के कैंसर होते हैं, पहला एसोफेजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और दूसरा एसोफेगल एडेनोकार्सिनोमा। पहला अधिकतर नली के ऊपरी हिस्से में होता है और इसका मुख्य कारण गर्म पेय या तंबाकू का सेवन माना जाता है। वहीं दूसरा प्रकार नली के निचले हिस्से में होता है, जो अधिकतर मोटापा और लंबे समय से चल रही एसिडिटी के कारण होता है। चाय अपने आप में नुकसान नहीं करती।

 

असली परेशानी उसका बहुत ज्यादा गर्म होना है। चाय, कॉफी, या फिर सूप, अगर ये बहुत गरम होकर सीधे निगले जाएं, तो यह खतरा पैदा करते हैं। आयुर्वेद भी मानता है कि भोजन या पेय न तो बहुत गरम होना चाहिए, न बहुत ठंडा। आयुर्वेद के अनुसार, 'उष्ण' यानी गर्म पेय पाचन को मदद कर सकते हैं, लेकिन यदि यह जरूरत से ज्यादा गर्म हो, तो पित्त को बढ़ा सकते हैं, जो शरीर में सूजन और कई रोगों की जड़ बनता है। अगर किसी को खाने में दिक्कत हो रही हो, गले में लगातार खराश बनी रहती हो या निगलने में दर्द महसूस हो रहा हो, और साथ ही बिना किसी वजह के वजन तेजी से कम हो रहा हो, तो ये संकेत गंभीर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई बार हम इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर भारी पड़ सकता है। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

फारबिसगंज/अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार और 'सुपर कॉप' के नाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने आज...
देश-प्रदेश  बिहार 
शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

पिछले धनतेरस के बाद से सोने ने रुपए के संदर्भ में लगभग 63 प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 53...
बिज़नेस 
पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की नींद लेना...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

आज के समय में जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि हर कोई किसी न किसी तनाव में...
लाइफस्टाइल  लेडीज स्पेशल 
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

उत्तर प्रदेश

AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (भाकियू संघर्ष मोर्चा) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बुलंदशहर जिले में सैकड़ों लोगों ने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों पर सेटेलाइन रिमोर्ट सेन्सिंग के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की मॉनिटरिंग की जा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित सहारनपुर बनाएं और उस संकल्पना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प