धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज

On

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम सेहत को पीछे छोड़ते हुए जा रहे हैं। खासकर मानसिक थकान, नींद की कमी और गलत खानपान की वजह से हमारी त्वचा और आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बन चुके हैं। चाहे वो ऑफिस में लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना हो या फिर देर रात तक मोबाइल चलाना, इन सब चीजों के कारण डार्क सर्कल्स और भी गहरे होते जाते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं। ऐसे में हर कोई इससे निजात पाना चाहता है, वो भी बिना किसी महंगे इलाज या केमिकल प्रोडक्ट्स के।

आयुष मंत्रालय और योग विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपाय और फेस एक्सरसाइज न केवल डार्क सर्कल्स से राहत दिला सकती हैं, बल्कि चेहरे की त्वचा को भी जवान और दमकता हुआ बना सकती हैं। इन्हीं में से एक बेहद सरल लेकिन प्रभावी उपाय है चेहरे की एक खास एक्सरसाइज, जिसे आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को न तो किसी खास उपकरण की जरूरत होती है, न ही किसी महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट की।

और पढ़ें ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

इस एक्सरसाइज की शुरुआत गुनगुने पानी से होती है। सबसे पहले, एक गिलास हल्का गुनगुना पानी लें और उसे मुंह में भर लें। अब, मुंह में पानी भरे रहने के दौरान अपने चेहरे की सभी मांसपेशियों को जितना हो सके टाइट करें। इस स्थिति में करीब दो मिनट तक रुकें। इसके बाद पानी को बाहर निकाल दें। दिखने में यह एक्सरसाइज जितनी आसान लगती है, असर में यह उतनी ही दमदार है। यह प्रक्रिया चेहरे की भीतरी मांसपेशियों को हल्की स्ट्रेच देती है, जिससे वहां ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब चेहरे की कोशिकाओं तक भरपूर ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं, तो त्वचा स्वाभाविक रूप से स्वस्थ और दमकती दिखती है। आंखों के नीचे की सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है और काले घेरे हल्के पड़ने लगते हैं।

और पढ़ें कीटो डाइट से घट सकता है वजन, लेकिन बढ़ सकता है स्तन कैंसर का खतरा- शोध

इसके अलावा, चेहरे को टाइट करने से स्किन की टोनिंग होती है, जिससे झुर्रियों की शुरुआत भी रोकी जा सकती है। इस एक्सरसाइज को रोजाना दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है, खासकर उनके लिए जो दिनभर स्क्रीन के सामने रहते हैं या जिनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। ऐसे लोगों में डार्क सर्कल्स का खतरा कई गुना ज्यादा होता है, क्योंकि लगातार थकान और नींद की कमी से आंखों के नीचे की त्वचा सबसे पहले प्रभावित होती है।

और पढ़ें ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें नींद के चमत्कारी फायदे

फेस टाइटनिंग एक्सरसाइज न केवल इस क्षेत्र की मांसपेशियों को मजबूत करती है, बल्कि मानसिक सुकून भी देती है। जब हम इसे करते हैं, तब हम अनजाने में कुछ देर के लिए गहरी सांसें भी लेने लगते हैं, जिससे शरीर और दिमाग को शांति मिलती है। यह भी एक वजह है कि इसे एक तरह का माइक्रो मेडिटेशन भी कहा जा सकता है, जो चेहरे पर भी असर करता है और मन पर भी। 

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

'गरीबों के जनधन खाते बंद कर रही सरकार, खातों में जमा पैसा हो जाएगा सरकारी'- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

      लखनऊ।  समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर बेहद चौंकाने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'गरीबों के जनधन खाते बंद कर रही सरकार, खातों में जमा पैसा हो जाएगा सरकारी'- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

शामली के कांधला में मिशन शक्ति 5.0 के तहत घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शामली। जिला प्रोबेशन अधिकारी, शामली मौहम्मद् मुशफेकीन के निर्देशानुसार, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दिनांक 18.10.2025 को एक महत्वपूर्ण...
शामली 
शामली के कांधला में मिशन शक्ति 5.0 के तहत घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्जी जज बनकर 30 लाख का लोन लेने पहुंची महिला — बैंक को हुआ शक, पुलिस ने मौके पर दबोचा

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जज बनकर एचडीएफसी बैंक...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
फर्जी जज बनकर 30 लाख का लोन लेने पहुंची महिला — बैंक को हुआ शक, पुलिस ने मौके पर दबोचा

मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, इलाज के लिए रची साजिश

मेरठ। 15 अक्टूबर को थाना टीपी नगर क्षेत्र निवासी कपड़ा कारोबारी पीयूष मित्तल के घर हुई चोरी का पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, इलाज के लिए रची साजिश

सहारनपुर में मामूली साइड के विवाद में पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच कार में साइड लगने पर विवाद हो गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मामूली साइड के विवाद में पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश