नोएडा में किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक किशोरी बरामद की

On

नोएडा। नोएडा में प्रेमजाल में फंसाकर किशोरियों को भगाने वाले दो लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। वहीं दो किशोरियां अपने-अपने घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


जानकारी के अनुसार पत्नी के बच्चा होने पर अपनी साली को प्रेमजाल में फंसाकर भागने वाले एक जीजा को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को उसका दामाद नवरत्न प्रताप सिंह बहला-फुसलाकर 11 अक्टूबर को अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी की पत्नी गर्भवती थी, उसको अभी हाल ही में बच्चा पैदा हुआ है। पत्नी के गर्भवती होने के बाद उसने साली पर डोरे डाले तथा उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसको बहला-फुसलाकर घर से अगवा कर ले गया। उन्होंने बताया कि पुलिस किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करवा रही है।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में मस्जिद की लीज राशि में ₹12.38 लाख की धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार, 8 फरार


एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाले आरोपी को आज थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में एक किशोरी को आदित्य उर्फ राज नामक युवक पहले बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने पूर्व में किशोरी को बरामद किया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें दीपावली पर गाजियाबाद की उज्ज्वला बहनों को मिला रिफिलिंग चेक का तोहफा


 इसके अलावा थाना सूरजपुर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 26 सितंबर से घर से लापता है। महिला ने एक युवक पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला देवला गांव की रहने वाली है। महिला के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी 26 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार बेटी स्कूल में पढ़ने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने विष्णु उर्फ छोटू पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

और पढ़ें दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा ज़हरीली, नोएडा-गाज़ियाबाद में हालात सबसे बदतर


थाना फेस -वन में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 14 अक्टूबर से घर से लापता है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हरौला गांव में अपने परिवार सहित रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 14 अक्टूबर से उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से लापता है। उन्होंने अज्ञात युवक पर उसको बहला फुसलाकर अगवा करने का शक जाहिर किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में


नवीनतम

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दीपावली से छठ तक चलेगी 305 अतिरिक्त बसें, किराया तय, सुरक्षा पर सख्ती

नोएडा। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज तथा छठ पूजा पर पर लोगों को अब घर पहुंचना आसान हो जाएगा। 18 अक्तूबर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दीपावली से छठ तक चलेगी 305 अतिरिक्त बसें, किराया तय, सुरक्षा पर सख्ती

मुज़फ्फरनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ — एक घायल, एक फरार, पुलिस ने बरामद किया तमंचा

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गौकश पुलिस की गोली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ — एक घायल, एक फरार, पुलिस ने बरामद किया तमंचा

रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

Diwali 20025: मुरादाबाद: दिवाली खुशियों और उत्सव का प्रतीक है, पर हर साल इस त्योहार के दौरान आंखों से जुड़ीं...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

GST 2.0 प्राइस कट और फेस्टिव ऑफर का डबल धमाका: होंडा कार्स पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा फायदा, मौका सिर्फ अक्टूबर तक

अगर आप भी इस फेस्टिव सीज़न में अपने घर एक नई कार लाने की सोच रहे हैं तो अब वक्त...
ऑटोमोबाइल 
GST 2.0 प्राइस कट और फेस्टिव ऑफर का डबल धमाका: होंडा कार्स पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा फायदा, मौका सिर्फ अक्टूबर तक

आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। वह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

उत्तर प्रदेश

रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

Diwali 20025: मुरादाबाद: दिवाली खुशियों और उत्सव का प्रतीक है, पर हर साल इस त्योहार के दौरान आंखों से जुड़ीं...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोशनी की दिवाली में अंधकार से सावधान! आंखों की सुरक्षा पर दें ध्यान, पटाखों से चोटें बढ़ा रहीं खतरा

आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। वह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; दिल्ली से लौटते ही बढ़ी चिंता, बेटे अब्दुल्ला ने दी अपडेट

मेरठ में किसानों ने भाकियू के झंडे और गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग

मेरठ। किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज भाकियू ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में किसानों ने भाकियू के झंडे और गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग

मेरठ के कॉलेज में दीपावली मेले में बुर्का विवाद: मुस्लिम युवतियों को सुरक्षा कारणों से रोकने पर भड़का हंगामा

मेरठ: शहर के प्रतिष्ठित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में आयोजित दीपावली मेले में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कॉलेज में दीपावली मेले में बुर्का विवाद: मुस्लिम युवतियों को सुरक्षा कारणों से रोकने पर भड़का हंगामा