दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा ज़हरीली, नोएडा-गाज़ियाबाद में हालात सबसे बदतर

On

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पार कर लिया है। गुरुवार सुबह आंकड़ों से पता चलता है कि गाजियाबाद के लोनी और नोएडा के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों से भी अधिक खराब स्थिति में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार, यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

 

और पढ़ें दिल्ली लाल किले के पास कार धमाका: गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद भी घायल

और पढ़ें दिल्ली में ग्रैप-3 लागू, पांचवी कक्षा तक स्कूल होंगे आनॅलाइन/ऑफलाइन

गाजियाबाद में लोनी का एक्यूआई 339 दर्ज किया गया, जो पूरे क्षेत्र में सबसे अधिक है। वहीं, नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 358 तक पहुंचा, जो चिंता का सबसे बड़ा कारण है। गाजियाबाद के अन्य इलाके भी पीछे नहीं हैं- वसुंधरा और इंदिरापुरम दोनों का एक्यूआई 287 है और संजय नगर का एक्यूआई 260 रहा। नोएडा में हालात गंभीर बने हुए हैं। सेक्टर-116 में एक्यूआई 334, सेक्टर-1 में 257 और सेक्टर-62 में 207 दर्ज किया गया। दिल्ली में भी स्थिति बेहतर नहीं है। आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार का एक्यूआई 335, वजीरपुर का 337, बवाना का 281 और मुंडका का 297 है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, लेकिन अधिकांश इलाके 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में हैं।

और पढ़ें नोएडा: जौनपुर के मजदूरों से विदेश नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

 

हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बनाए गए ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के पहले चरण को लागू कर दिया गया है। इसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक और डीजल जनरेटर के उपयोग पर प्रतिबंध जैसे उपाय शामिल हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर प्रदूषण का स्तर इसी तरह बना रहा, तो जल्द ही ग्रेप का दूसरा और सख्त चरण लागू किया जा सकता है। अक्टूबर के आंकड़े बताते हैं कि ओजोन और पीएम10 प्रमुख प्रदूषक तत्व रहे हैं।

 

कई दिनों पर इनका स्तर बहुत अधिक दर्ज किया गया, जो दिवाली से पहले ही वायु गुणवत्ता में गिरावट का संकेत दे रहा था। 'बहुत खराब' श्रेणी का एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। इस स्थिति में सभी नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोगियों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। लंबे समय तक बाहर रहने से बचना चाहिए और घर के अंदर हवा शुद्ध करने वाले उपकरणों का उपयोग करना चाहिए। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। 


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया