मुजफ्फरनगर में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर किसानों का गुस्सा, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गहरी चिंता जताई है और राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है। मोर्चा ने इस समझौते से भारतीय किसानों को होने वाले संभावित नुकसान को ध्यान में रखते हुए पांच प्रमुख मांगों के साथ राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है।

संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों में किसानों के हितों की अनदेखी की गई, तो इसका सीधा असर देश की कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि भारत से अमेरिका जाने वाले माल पर 18 प्रतिशत टैक्स लगता है, जबकि अमेरिका से भारत आने वाले उत्पादों पर 0 प्रतिशत टैक्स है। इससे भारतीय किसानों को आर्थिक नुकसान होगा और पहले से ही आत्महत्या कर रहे किसानों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर पुलिस को थार-स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, वांछित अपराधी को छुड़ाने की कोशिश, 11 पर FIR,3 गिरफ्तार

ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत की कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक रीढ़ है। मोर्चा ने पांच प्रमुख मांगें राष्ट्रपति के सामने रखी हैं:

ये भी पढ़ें  बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

कृषि उत्पाद जैसे बादाम, मक्का, सोयाबीन, कपास आदि को भविष्य के सभी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों से स्थायी रूप से बाहर रखने की संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेज़लवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

डेरी उत्पाद जैसे चीज़, मिल्क पाउडर और प्रोटीन आदि पर अमेरिका द्वारा दी जाने वाली भारी सब्सिडी के कारण भारतीय किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए इन्हें नियंत्रित किया जाए।

किसी भी कृषि संबंधी व्यापार समझौते को लागू करने से पहले किसान संगठनों की सहमति अनिवार्य हो।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद किसानों की आय सुरक्षित रहे।

छोटे और सीमांत किसानों के लिए विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए, जिससे वे वैश्विक मूल्य उतार-चढ़ाव से प्रभावित न हों।

चौधरी शाह आलम ने कहा कि यह कदम न केवल किसानों के हित में है, बल्कि देश की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए भी अहम है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम अमरपुर में बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मोरना। क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरा जलाकर हवा को जहरीला बनाने और गर्म राख डालकर हरे-भरे वृक्षों को सुखाने वाले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

मीरापुर। मीरापुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार रात्रि एक भीषण हादसे में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले एक युवक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध साम्राज्य पर चला प्राधिकरण का चाबुक; नौ दुकानें की गईं सील

ग्रेटर नोएडा। चर्चित ग्राम शाहबेरी में अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध साम्राज्य पर चला प्राधिकरण का चाबुक; नौ दुकानें की गईं सील

एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के लिए 'आशीर्वचन समारोह' का भव्य आयोजन; भावुक पलों के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग प्रांगण में शनिवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के लिए 'आशीर्वचन समारोह' का भव्य आयोजन; भावुक पलों के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई

उत्तर प्रदेश

संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

संभल। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले संभल में 2027 के विधानसभा चुनाव से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान अफवाहें...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रहा है। शहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

   बाराबंकी। बाराबंकी जिले के न्यायालय परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

सर्वाधिक लोकप्रिय