IND vs USA: जीत के साथ भारत ने किया 2026 T20 World का शानदार आगाज, USA को हराया 29 रन से पहला मुकाबला
आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच खेला गया और इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 रन से बड़ी जीत हासिल की। यह मुकाबला फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा और टीम इंडिया ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में दमदार खेल दिखाया।
सूर्यकुमार यादव बने जीत के असली हीरो
टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी उठाई और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अन्य बल्लेबाजों में अक्षर पटेल ने 11 गेंद में 14 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाकर 9 विकेट गंवाए।
अमेरिकी गेंदबाजों ने किया संघर्ष
अमेरिका की तरफ से शैडली वैन शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। हरमीत सिंह ने 2 विकेट हासिल किए जबकि मोहम्मद मोहसिन और अली खान को 1 1 सफलता मिली।
अमेरिका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका टीम की शुरुआत खराब रही। एंड्रीस गॉस ने 9 गेंद में 6 रन बनाए जबकि साईतेजा मुक्कामल्ला 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान मोनांक पटेल भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए।
मिलिंद कुमार ने 34 गेंद में 34 रन बनाए और संजय कृष्णामूर्ति ने 31 गेंद में 37 रन की अच्छी पारी खेली। सौरभ रणजने ने 22 गेंद में 37 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिल सकी।
अमेरिका की पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर 8 विकेट गंवा सकी और भारत ने यह मुकाबला 29 रन से जीत लिया।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2 2 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने भी 1 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
भारत ने ग्रुप स्टेज में मजबूत शुरुआत की
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत की है। टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत दिखाई दिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव की पारी ने फैंस का दिल जीत लिया। आने वाले मुकाबलों में टीम इंडिया से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां