अनुष्का से ऋषभ तक, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की शानदार जीत से गदगद सितारे, महिला टीम को दी बधाई

On

 मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की महिला टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारे गदगद नजर आए और महिला विजेता टीम को खास अंदाज में बधाई दी। डब्ल्यूपीएल 2026 का यह फाइनल महिला क्रिकेट के लिए यादगार रहा।

यह आरसीबी विमेंस का दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब है। इससे पहले वह साल 2024 में भी चैंपियन बनी थीं। मैच में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की जबरदस्त बल्लेबाजी ने आरसीबी को जीत दिलाई। आरसीबी की इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के सितारों ने खुशी जताई और बधाइयां दीं। अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने आरसीबी टीम को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने टीम की एक तस्वीर के साथ बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी विमेंस ने यह दोबारा कर दिखाया, इतिहास का फिर से दोहराव।” वहीं, फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा, “ रेड यूनिफॉर्म पहने क्वीन्स को इस बड़ी जीत पर ढेरों बधाई।"

ये भी पढ़ें  डब्ल्यूपीएल: गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार फाइनल में

आरसीबी वीमेन की इस जीत ने न सिर्फ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है, बल्कि फ्रेंचाइजी की मजबूत पहचान को भी और मजबूत किया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबाव में नहीं झुकी। जॉर्जिया वोल की आक्रामक बल्लेबाजी और पूरी टीम का संतुलित खेल इस जीत का मुख्य कारण रहा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार चौथी बार है जब टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल हार का यह दर्द भरा क्रम जारी है। महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल गंवा दिए।

ये भी पढ़ें  राइफल-पिस्टल एशियन चैंपियनशिप में ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, सम्राट राणा को कांस्य

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

सृष्टि का क्रम ठीक प्रकार से चलता रहे इसके लिए हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। संतुलन के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

   मुंबई । नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टाइटल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

   नई दिल्ली। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष...
Breaking News  बिज़नेस 
आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

अगर आप 125 सीसी सेगमेंट में एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर...
ऑटोमोबाइल 
TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये पोपलर के पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद