मुजफ्फरनगर: कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने पंजाब आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक लाख रुपये का सहयोग

मुजफ्फरनगर। पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने सराहनीय पहल की है। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, मुजफ्फरनगर शाखा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी है।
सहयोग राशि देने के दौरान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता देवी, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार व शेखर वर्मा, संरक्षक जगेश्वर सिंह, संयुक्त सचिव धीरज पाल शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री रमी मलिक, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष और मंत्री ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि मानवीय संवेदना का प्रतीक है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !