मेरठ की बेटी कविता गोस्वामी बनी यूपी पुलिस की पहली महिला कुश्ती कोच, खेल जगत में नई मिसाल कायम

Meerut News: मेरठ की कविता गोस्वामी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की पहली महिला कुश्ती कोच बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ मेरठ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार निवासी कविता की इस सफलता से परिवार और समाज में खुशी का माहौल है।
शुरुआती जीवन और कुश्ती में यात्रा
परिवार और कोच का योगदान
कविता ने बताया कि उनकी सफलता में उनके पिता सुभाष गिरी, माता सरला देवी, कोच डा. जबर सिंह सोम और अर्जुन अवार्डी अलका तोमर का विशेष योगदान रहा। अलका तोमर ने उन्हें हर कदम पर प्रेरित और सहयोग किया। कविता ने अपने पति आशु गिरी, भाई-भाभी और पूरे परिवार का भी आभार व्यक्त किया।
भाई से मिली प्रेरणा और यूपी पुलिस में करियर
कविता के भाई अमरीश गोस्वामी भी कुश्ती खिलाड़ी रहे हैं। अमरीश का नेशनल स्तर पर चयन हो गया था, लेकिन रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण वह खेल नहीं पाए। भाई से प्रेरित होकर ही कविता ने कुश्ती में दमखम दिखाना शुरू किया। वर्ष 2018 में स्पोर्ट्स कोटे से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुईं और वर्तमान में सीतापुर पुलिस लाइन में तैनात हैं।
लड़कियों को आगे बढ़ाने का संकल्प
कविता गोस्वामी ने कहा कि वह लड़कियों को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल खेल जगत बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश फैलाया है कि मेहनत, लगन और प्रेरणा से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।