श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान,हादसे में विमान का पंख क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के साथ हादसा हो गया। पार्किंग के दौरान विमान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के पोल से टकरा गया। इस पोल पर डिस्प्ले यूनिट और उससे जुड़े लेजर या कैमरा सेंसर लगे होते हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:02 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 225 (वीटी-एनओजी) जो नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही थी, वह श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 6 पर पार्क की जा रही थी, तभी वह वीडीजीएस पोल के संपर्क में आ गई।
ये भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई चेयरमैन से मारपीट मामले में सीबीआई जांच से किया इनकार, कहा-हाईकोर्ट जाएंश्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से विमान से सुरक्षित उतारा गया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच तय प्रक्रिया के अनुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी। एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य बना हुआ है और सभी उड़ानों का आना-जाना तय समय पर जारी है। गौरतलब है कि यह घटना उस घटना के एक दिन बाद हुई है जब दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें बलूचिस्तान में बड़ा हमला! हथियारबंद लोगों ने निर्माण कंपनी के 14 वाहन उड़ाए, इलाके में हाई अलर्ट
दरअसल, पायलट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उसे तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत थी। फ्लाइट 6ई 1302 के पायलट को मस्कट में लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने देखा और फिर अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। इंडिगो ने यात्रियों के लिए बेंगलुरु से मस्कट के लिए दूसरा विमान और नई क्रू टीम का इंतजाम किया ताकि यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। एयरलाइन ने कहा था कि फ्लाइट 6ई 1302 को क्रू मेंबर को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता के कारण डायवर्ट किया गया था। एयरलाइन ने यह भी कहा कि मस्कट में इंतजार कर रहे यात्रियों को जलपान और नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां