घुसपैठियों को चुन-चुनकर बिहार से बाहर करेंगे- अमित शाह

On

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को फारबिसगंज में कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के मंडल स्तर तक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की।

भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राहुल गांधी और लालू यादव के लिए सिर्फ सत्ता हासिल का जरिया हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए यह चुनाव बिहार को घुसपैठियों से मुक्त कराने और राज्य को बाढ़ की त्रासदी से स्थायी समाधान देने के लिए है। बिहार की जनता राजग को दो-तिहाई बहुमत देती है, तो भाजपा एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर इस राज्य से करेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, घोटाले किए और अब घुसपैठियों को मताधिकार दिलाने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने विगत 11 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन दिया है। विरोधी एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके। उन्होंने राहुल गांधी की यात्राओं को लेकर कहा कि उनका मकसद मतदाता सूची में घुसपैठियों को बचाना है, जबकि भाजपा का संकल्प है उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना।

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, भागलपुर में 2400 मेगावाट का बिजली संयंत्र, पूर्णिया एयरपोर्ट, कोसी लिंक परियोजना जैसी योजनाएं लागू की गईं। बाढ़ की समस्या भी अब सिंचाई के अवसर में बदलेगी।

अमित शाह ने जनसभा में चार दीपावलियों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहारवासी पहली दीपावली राम मंदिर निर्माण से, दूसरी मोदी सरकार द्वारा जीविका दीदियों को आर्थिक सहयोग से, तीसरी जीएसटी में राहत से और चौथी आगामी चुनाव में राजग की जीत से मनाएंगे।

कार्यक्रम में शाह ने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, मातृ वंदना योजना, पेंशन योजनाएं, किसानों की आय में सहयोग और मंदिर निर्माण जैसे कार्य किए हैं। उन्होंने अपील की कि बिहार की जनता इस बार स्वदेशी संकल्प लेकर दीपावली पर केवल देसी उत्पाद ही खरीदेंगे।



 

और पढ़ें मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों के दृष्टिकोण ने अवसरों के नए द्वार खोले - खड़गे

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

गुरुग्राम- पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर झूठे...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। खालापार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद,। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

उत्तर प्रदेश

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

श्रावस्ती/लखनऊ। प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद कड़ा संदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल