मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों के दृष्टिकोण ने अवसरों के नए द्वार खोले - खड़गे

On

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर शुक्रवार को पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन को प्रेरणा का प्रतीक बताया। कांग्रेस ने उन्हें 21वीं सदी के भारत के स्वर्णिम युग का निर्माता बताते हुए उनकी समावेशी विकास और राजनीतिक शुचिता की विरासत को नमन किया।

और पढ़ें विश्व व्यापार को मिल रही चुनौतियों का मुकाबला करे ब्रिक्स - एस. जयशंकर संयुक्त

और पढ़ें झारसुगुड़ा में बोले पीएम मोदी, डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ओडिशा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हम राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हैं। वे भारत के आर्थिक परिवर्तन के एक सौम्य निर्माता थे। विनम्रता और बुद्धिमत्ता के धनी, वे शांत और गरिमापूर्ण व्यवहार करते थे और अपने कार्यों से अपनी बातों को ज्यादा प्रभावशाली बनाते थे। आर्थिक सुधारों के उनके दृष्टिकोण ने अवसरों के नए द्वार खोले, एक समृद्ध मध्यम वर्ग का निर्माण किया और अनगिनत परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला।''

और पढ़ें Bihar की महिलाओं के बैंक खाते में आया 10 हजार रुपए! PM और CM का तोहफा!

उन्होंने लिखा कि वे निष्पक्षता और समावेशिता में गहराई से विश्वास करते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले कल्याणकारी उपायों के माध्यम से विकास और करुणा साथ-साथ चलें। उनके नेतृत्व ने हमें दिखाया कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी न केवल संभव है, बल्कि शक्तिशाली भी है। उन्होंने कहा कि भारत की पीढ़ियों के लिए, वे ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के एक चिरस्थायी प्रतीक बने रहेंगे। एक मजबूत और अधिक समावेशी भारत की आकांक्षाओं में उनकी विरासत जीवित रहेगी। उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पोस्ट करके लिखा, ''भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णय, और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी सादगी, विनम्रता और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।'' कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सादर नमन। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए, उनके दिशा-निर्देशों में कार्य करने और उनसे सीखने का अवसर मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर है।

उनका सरल स्वभाव, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।" राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों की नई दिशा दिखाई।

उनके समावेशी और प्रगतिशील सोच ने 21वीं सदी के भारत को स्वर्णिम अध्याय प्रदान किया। उनकी जयंती पर हम उनके अमूल्य योगदान और प्रेरणादायी विरासत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।" बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महान अर्थशास्त्री और भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। डॉ. साहब का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और भारत की आर्थिक समृद्धि के लिए समर्पित रहा।"

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित

लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित

यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है: सीएम योगी

श्रावस्ती- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अत्याचार, अनाचार,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है: सीएम योगी

सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

मुज़फ्फरनगर में रेत निकालने गया मजदूर दो सप्ताह बाद गंगा से बरामद, परिवार में कोहराम

मोरना। गंगा नदी से रेत निकालते समय बीते दो सप्ताह पूर्व लापता हुए मजदूर चंद्रबोस सैनी का शव शनिवार को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में रेत निकालने गया मजदूर दो सप्ताह बाद गंगा से बरामद, परिवार में कोहराम

उत्तर प्रदेश