शामली में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए शिक्षा व व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश
शामली। जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार चौहान ने थानाभवन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय नंबर-1, ग्राम हरड़ फतेहपुर और प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 कम्पोजिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 कम्पोजिट का निरीक्षण किया गया, जिसमें क्लासरूम में बच्चों के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए।
जिलाधिकारी ने कक्षा एक में बच्चों से हिंदी विषय की पुस्तक पढ़वाई, जिसमें बच्चों की पढ़ाई कमजोर पाई गई। इसके मद्देनजर गुणवत्तापरक शिक्षा पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में शौचालय और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी सुधार के निर्देश जारी किए गए।
ये भी पढ़ें शामली में गोहरनी पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायलनिरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर, जिला समन्वयक मिड-डे मील जितेन्द्र कुमार और स्कूली स्टाफ उपस्थित थे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां