शामली में छात्राओं को कानूनी अधिकारों और महिला योजनाओं की दी गई जानकारी

On

शामली। जनपद शामली के ब्लॉक थानाभवन स्थित चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्राओं के लिए महिला सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग के निर्देशों और जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों और महिला संबंधी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर सदफ खान ने बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और स्पॉन्सरशिप योजना (कोविड/सामान्य) के लाभ और पात्रता की जानकारी दी।

और पढ़ें शामली में गौ तस्करों से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार और गोवंश बरामद

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अजरा खान ने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही 181 महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

और पढ़ें शामली में दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

अधिकारियों ने छात्राओं को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावरलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सहायता, 102 और 108 स्वास्थ्य सेवाएं तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं।

और पढ़ें शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना था ताकि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ प्रभावी कदम उठा सकें। आयोजन के दौरान छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम में रुचि दिखाई और अपने सवाल भी अधिकारियों से पूछे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

जीवन में जब हम अपने परिवार, मान-प्रतिष्ठा, धन, कारोबार, पद, अधिकार, अपनी पत्नी, पुत्र — सभी पर ‘मैं’, ‘मेरा’, ‘मेरी’...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

   मेष - मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

  काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ 'जेन जी' की ओर से शुरू हुआ आंदोलन अब बड़े जनविरोध जानकारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के...
शामली 
शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

शामली। जनपद शामली में 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित वादों...
Breaking News  शामली 
शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने अंबेडकर नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत युवक की हत्या के मामले में 4 हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 06 सितंबर की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार किया है। एसएसपी मेरठ द्वारा जनपद में वाँछित अभियुक्तों की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई

झांसी। जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उनाव वालाजी मार्ग पर ग्राम भोजला में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई