शामली में प्रोफेशनल मीट: गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने बताया कैसे भारत बना आत्मनिर्भर
शामली। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि देश ने व्यावसायिक राजनीतिक और विकास के सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।
रविवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित मीटिग के मुख्य अतिथि गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग रहे। कार्यक्रम संयोजक अंकित गोयल ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवसायिक नीतियों के कारण आज पूरा देश आत्मनिर्भर बना है। मुख्य अतिथि अतुल गर्ग ने कहा कि 2014 से पहले देश औद्योगिक, शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र में देश पिछड़ा हुआ था। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश ने व्यावसायिक राजनीतिक और विकास के सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। उन्होंने कहा कि आज रक्षा क्षेत्र में भारत दुनिया पर राज कर रहा है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति का प्रभाव ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा। जहां भारत ने स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए शत्रु देश को पटखनी दी। देश के प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण आज दुनिया का कोई देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता है। इसके बाद सांसद ने व्यापारी नेता अंकित गोयल के आवास पर व्यापारियों के साथ चर्चा की गई जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा आर्थिक नीतियों का चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री के हाथों को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुज गर्ग, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, अमित मित्तल जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, पंकज गुप्ता,0 रवि गोयल, राजन बत्रा, राजीव गोयल, रोबिन गर्ग, महेश गोयल, राहुल गोयल, अनिल शर्मा, उमेश प्रधान, अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अनुराग शर्मा ने किया।
