शामलीः कलेक्ट्रेट पहुंची बनत की महिलाएं: शराब पीकर अश्लीलता करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग
शामली : उत्तरप्रदेश के जनपद शामली की एक दर्जन महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने एक युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है, कि आरोपी शराब पीता है और महिलाओं और लड़कियों के साथ अमर्यादा घटना करता है। अपने कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करता है। पीड़ितों का आरोप है कि पहले उन्होंने थाने में शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने इस मामले में जल्दी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
आपको बता दे कि मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का है। जहां करीब एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए, जिलाधिकारी अरविंद कुमार को शिकायती पत्र दिया है। वही पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाला एक व्यक्ति शाम के समय शराब पीकर लड़कों और लड़कियों को गंदी-गंदी गालियां देता है। विरोध करने पर कपड़े उतार कर महिला और लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करता है।
इस मामले में पहले भी उन्होंने थाना आदर्श मंडी पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। जहा उक्त आरोपी शाम के समय लड़कियों और लड़कों का घर से ट्यूशन जाना या अन्य घर का किसी भी काम पर जाना दुश्वार हो गया। वही शाम के समय शराब पीकर जहां गंदी गंदी गालियां देता है वही सुबह को फिर उठकर गालियां देते हुए, मौके से निकल जाता है। पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। और कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिलाधिकारी ने पीड़ितों की तहरीर पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
देखें पूरा वीडियो...
