बैंक कर्मचारियों की हड़ताल में वित्त मंत्री के खिलाफ नारे, शामली में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले जिले के सभी बैंकों में बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह मांग वर्षों से लंबित है। वर्ष 2022-23 में सरकार, भारतीय बैंक संघ और UFBU के बीच सहमति बनी थी कि सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक दिन अतिरिक्त 40-40 मिनट काम करके शनिवार को बैंक कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें  शामलीः शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राकेश सैनी सम्मानित

बैंक कर्मचारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक, एलआईसी, जीआईसी, केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालय, स्टॉक एक्सचेंज और अन्य वित्तीय संस्थान पहले से ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के तहत काम कर रहे हैं, जबकि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। केवल बैंक कर्मचारियों को पांच दिवसीय कार्य सप्ताह से वंचित रखना अनुचित है।

ये भी पढ़ें  शामली में जिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली, युवाओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील

कर्मचारियों ने बताया कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होने से उनके कार्य और जीवन में संतुलन आएगा और तनाव भी कम होगा। महिला कर्मचारियों को भी इससे विशेष लाभ होगा।

ये भी पढ़ें  इकरा हसन का सामाजिक संदेश: शिक्षा से बदलेगा समाज

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के सभी बैंकों में आम जनता को भी अपने कार्य हेतु परेशानी का सामना करना पड़ा।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अनुपमा फेम टीवी अभिनेत्री अद्रिजा रॉय की सगाई, विगुनेश संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

   मुंबई। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बना चुकी अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने हाल...
मनोरंजन 
अनुपमा फेम टीवी अभिनेत्री अद्रिजा रॉय की सगाई, विगुनेश संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

पुलिस की बड़ी स्ट्राइक! अवैध पटाखा फैक्टरी से 2 टन बारूद बरामद, बड़ी तबाही की साजिश नाकाम

भोपाल/खंडवा । मध्‍य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने शहर के बाहर सम्यक गोल्ड कॉलोनी में चल रही एक अवैध पटाखा...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पुलिस की बड़ी स्ट्राइक! अवैध पटाखा फैक्टरी से 2 टन बारूद बरामद, बड़ी तबाही की साजिश नाकाम

CNG cars India: भारत में CNG कारों का धमाका, पिछले साल की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कारें आईं सामने

CNG cars India: मिडिल क्लास परिवार और कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बेहद जरूरी है। पेट्रोल और...
ऑटोमोबाइल 
CNG cars India: भारत में CNG कारों का धमाका, पिछले साल की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कारें आईं सामने

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकना अन्यायपूर्ण, सरकार के इशारे पर हो रहा उत्पीड़न: विशाल तिवारी

   पटना। बिहार स्थित गोलघर अखंड बासनी मंदिर से जुड़े विशाल तिवारी ने प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकना अन्यायपूर्ण, सरकार के इशारे पर हो रहा उत्पीड़न: विशाल तिवारी

यूजीसी कानून भाजपा का एक और जुमला है: सांसद हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। यूजीसी कानून को लेकर बढ़ते विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
यूजीसी कानून भाजपा का एक और जुमला है: सांसद हरेंद्र मलिक

उत्तर प्रदेश

मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक, अस्पताल व्यवस्थाओं और टीबी जांच पर जोर

  मेरठ। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत   सीएचसी,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक, अस्पताल व्यवस्थाओं और टीबी जांच पर जोर

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया