महिला विश्व कप 2025: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में बदलाव



न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 1 मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है, जबकि पाकिस्तान की टीम शुरुआती चारों मुकाबले गंवाकर सबसे अंतिम स्थान पर है। कोलंबो में शनिवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। पिच की सतह सूखी और सख्त है। यहां बल्लेबाजी मुश्किल नजर आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, इस पिच पर स्पिनर्स हावी हो सकते हैं।
पाकिस्तान को बल्लेबाजी में सिदरा अमीन और मुनीबा अली से उम्मीदे हैं। वहीं, गेंदबाजी में नाशरा संधू और फातिमा सना न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को सूजी बेट्स, बुक हॉलिडे और सोफी डिवाइन से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जेस केर और अमेलिया केर के सामने संभलकर खेलना होगा। इस मुकाबले में अगर सूजी बेट्स 75 रन बना लेती हैं, तो वह 6 हजार रन पूरा कर लेंगी। सिर्फ 68 रन बनाने के साथ बेट्स, चार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़कर महिला वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन : मुनीबा अली, उमाइमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू और सादिया इकबाल। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिम्मर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू और ईडन कार्सन।