दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर महिला वनडे विश्व कप में चौथी जीत दर्ज की

On

कोलंबो। लौरा वोल्वार्ट और टैजमिन ब्रिट्स की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित 20 ओवर के मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराते हुए महिला वनडे विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने 121 रनों के संशोधित लक्ष्य को 14.5 ओवर में हासिल कर लिया।

मैच की शुरुआत में श्रीलंका की बल्लेबाज विष्मी गुणरत्ने ने अच्छी पारी खेलते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन पांचवें ओवर में फील्डर के थ्रो से उनके बाएं घुटने में चोट लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद मसताबा क्लास ने श्रीलंका को झटके दिए और कप्तान चामरी अटापट्टू व हसीनी परेरा को पवेलियन भेजा।

12वें ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 46/2 था तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। करीब पांच घंटे के बाद मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया। खेल शुरू होते ही कविशा दिल्हारी ने नोंकुलुलेको म्लाबा की गेंद पर छक्का जड़कर श्रीलंका की आक्रामक मंशा दिखाई।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दो ओवर में दो विकेट झटककर दबाव बना दिया। विष्मी वापसी कर टीम के लिए रन जोड़ती रहीं। मलाबा ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए और केवल चार रन दिए, जिससे श्रीलंका 20 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन ही बना सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी ओपनर जोड़ी वोल्वार्ट और ब्रिट्स ने पारी को संभलकर शुरू किया और जल्द ही रन गति बढ़ा दी। दोनों बल्लेबाजों ने स्ट्राइक रोटेट करते हुए लगातार चौके जड़े और श्रीलंका को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

13वें ओवर में दोनों ने दिल्हारी को चार चौके जड़कर मैच पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका की झोली में डाल दिया। इसके बाद वोल्वार्ट ने अटापट्टू की गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 100 पार पहुंचाया, जबकि ब्रिट्स ने पियुमी बदालगे पर चौका और छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

यह दोनों के बीच वनडे में सातवीं शतकीय साझेदारी थी और दक्षिण अफ्रीका की महिला वनडे में छठी 10 विकेट से जीत।

संक्षिप्त स्कोर:

श्रीलंका – 105/7 (20 ओवर में)

(विष्मी गुणरत्ने 34, निलाक्षी डी सिल्वा 18; नोंकुलुलेको म्लाबा 3/30)।

दक्षिण अफ्रीका – 125/0 (14.5 ओवर में)

(लौरा वोल्वार्ट 60*, टैजमिन ब्रिट्स 55*)।

परिणाम: दक्षिण अफ्रीका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।



 

और पढ़ें फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू! रिकॉर्ड टिकट बिक्री, लाखों फैंस बने ‘फुटबॉल महाकुंभ’ का हिस्सा

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 19 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष : मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 अक्टूबर 2025, रविवार

दीपावली के पुनीत अवसर पर श्रीराम की महिमा का स्मरण

साढ़े नौ लाख वर्षों से मनाया जा रहा राम के अयोध्या लौटने का पर्व; सादा जीवन, मर्यादा और पुरुषार्थ के...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दीपावली के पुनीत अवसर पर श्रीराम की महिमा का स्मरण

घर की छत पर उगाएं ताजी हरी धनिया – बिना खेत और रसायन के, सिर्फ 5 दिन में पाएं खुशबूदार धनिया की फसल

अगर आप भी हर बार बाजार से बासी और महंगी धनिया खरीदकर परेशान हो जाते हैं, तो अब चिंता छोड़...
कृषि 
घर की छत पर उगाएं ताजी हरी धनिया – बिना खेत और रसायन के, सिर्फ 5 दिन में पाएं खुशबूदार धनिया की फसल

शामली में दीपोत्सव पर पटाखा व्यापारियों को 18 से 21 अक्टूबर तक बिक्री की अनुमति

शामली। दीपोत्सव के अवसर पर शामली में पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट और...
शामली 
शामली में दीपोत्सव पर पटाखा व्यापारियों को 18 से 21 अक्टूबर तक बिक्री की अनुमति

हरियाणा: लग्जरी कारों से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार

  कैथल। हरियाणा में कैथल पुलिस ने शनिवार सुबह दो लग्जरी कारों-बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद इसकी...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: लग्जरी कारों से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, परिवार के ही चार सदस्य गिरफ्तार

मेरठ। टीपीनगर में कपड़ा कारोबारी पीयूष मित्तल के घर हुई 30 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, परिवार के ही चार सदस्य गिरफ्तार

सपा का बड़ा एक्शन: मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी पदमुक्त, हाल ही में की थी पूनम पंडित से सगाई

मेरठ। समाजवादी पार्टी ने मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी को पद से हटा दिया है। यह आदेश...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सपा का बड़ा एक्शन: मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी पदमुक्त, हाल ही में की थी पूनम पंडित से सगाई

"सोनभद्र में कॉलेज एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी, राजस्थान के युवक गिरफ्तार"

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट मुम्बई, महाराष्ट्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"सोनभद्र में कॉलेज एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी, राजस्थान के युवक गिरफ्तार"

सहारनपुर में नशा तस्करी के दो अभियुक्तों को 2 साल कैद और जुर्माने की सजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाया गया

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं.-11 ने नशा तस्करी के मुकदमें में दो अभिक्तों को दोषी पाते...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दो अभियुक्तों को 2 साल कैद और जुर्माने की सजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाया गया