गेंदबाजी कोच ने की दीप्ति की मदद, नतीजा सबके सामने: हरमनप्रीत कौर
केप टाउन। महिला टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज पर मिली छह विकेट से जीत के बाद, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थीं, लेकिन दूसरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने के लिए उत्सुक थीं। ऑफ स्पिनर दीप्ति […]
केप टाउन। महिला टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज पर मिली छह विकेट से जीत के बाद, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थीं, लेकिन दूसरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने के लिए उत्सुक थीं। ऑफ स्पिनर दीप्ति ने पाकिस्तान पर भारत की शुरुआती जीत में 39 रन दिए थे।
दीप्ति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अपने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय बनीं। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 118 रन ही बना सकी।
जवाब में भारत ने ऋचा घोष (नाबाद 44) और कप्तान कौर (33) के बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, “यह हमारे लिए एक अच्छा दिन था। हम जो भी उम्मीद कर रहे थे, वैसा ही हुआ। हमने टीम की बैठक में दीप्ति की गेंदबाजी के बारे में चर्चा की और वह पिछले मैच से खुश नहीं थी, गेंदबाजी कोच ने उनकी मदद की और नतीजा सबके सामने है।”
मैच में चोट से वापसी कर रहीं सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने केवल 10 बनाये लेकिन कौर को उनके प्रदर्शन को लेकर कोई चिंता नहीं थी और उन्हें विश्वास है कि आने वाले दिनों में उनकी उप-कप्तान अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
कौर ने कहा, “स्मृति मंधाना हमारे लिए शानदार रही हैं। वह अच्छा कर रही हैं और हमें खुशी है कि वह वापस आ गई हैं। वह एक खतरनाक बल्लेबाज हैं।”
भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड का सामना करेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां